फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Exchanged jewelery by luring the original

Ballia News: असली का लालच देकर बदले आभूषण

Mon, 23 Sep 2024 07:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Exchanged jewelery by luring the original
सिकंदरपुर। सिकंदरपुर चौराहे पर पुलिस पिकेट से मात्र 15 मीटर दूर स्थित यूनियन बैंक के पास एक महिला को झांसा देकर आरोपी महिला उसके गहने लेकर भाग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला से पूछताछ के बाद जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मनियर थाना क्षेत्र के बहदुरा गांव निवासी सरस्वती देवी पत्नी राजेश कुमार सिकंदरपुर में रविवार को बाजार करने आई थीं। यूनियन बैंक के पास बैठी थीं तभी एक महिला सफेद रंग की साड़ी पहने उनके पास पहंुची। अपने घर परिवार के बारे में बात करने लगी। सरस्वती देवी उसे पहचानती भी नहीं थीं। आरोपी महिला उसे अपने पास रखे गहने दिखाने लगी। बोली कि मेरे घर में लड़की की शादी में देना है। उसने सरस्वती देवी के नाक व कान में पहने गहने देखकर अपने भारी वजन के गहने देने का झांसा दिया। सरस्वती देवी के मन में भी लालच आ गया। दोनों ने गहनों की अदला-बदली कर ली।
विज्ञापन

इसके बाद उक्त महिला थोड़ी देर में आने की बात कहकर चली गई। काफी देर हो जाने के बाद भी वह महिला नहीं लौटी। शंका होने पर सरस्वती देवी सुनार के पास गईं। जांच के बाद सुनार ने बताया कि सारे गहने नकली हैं। यह सुनकर सरस्वती देवी बिलख पड़ीं। इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। थाना प्रभारी विकास पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। ठगी करने वाले गिरोह को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed