फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Examineers look sharp in evaluation

परीक्षकों ने मूल्यांकन में दिखाई तेजी

Thu, 29 Mar 2018 11:01 PM IST
ballia
ballia Updated Thu, 29 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
Examineers look sharp in evaluation
टाउन इंटर कालेज में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
मूल्यांकन कार्य में परीक्षकों की कमी बदस्तूर जारी है। हालांकि शिक्षक मूल्यांकन कार्य को जल्दी निपटाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। उधर, दो अप्रैल को शिक्षा सत्र शुरू होने को लेकर भी शिक्षक मूल्यांकन कार्य को जल्दी निपटाने के प्रयास में हैं।
विज्ञापन


 बताया जाता है कि 29 मार्च से एक अप्रैल तक अवकाश है और दो अप्रैल को सत्र की शुरुआत होगी। परीक्षकों का प्रयास है कि अवकाश के दिनों में ही मूल्यांकन कार्य को पूरा कर लिया जाए। लेकिन केंद्रों पर कापियों की संख्या को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि मूल्यांकन कार्य अवकाश के दिनों में पूरा होना संभव नहीं है। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक की ही मानें तो अभी तक 70 फीसदी मूल्यांकन कार्य हो चुका है और दो अप्रैल तक मूल्यांकन पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


 हालांकि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मूल्यांकन काम को जल्द निपटाने के लिए ही जीआईसी बलिया के विभिन्न विषयों के कुल 48 हजार 961 कापियों को जांचने के लिए जीआईसी आजमगढ़ को भेजवा दिया है। गुरुवार को भी सभी मूल्यांकन केंद्रों पर पूरे दिन प्रधान व सहायक परीक्षक कापियों को जांचने का काम किया। इस बाबत प्रभारी जिविनि अतुल तिवारी ने बताया कि दो अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed