फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ex-servicemen organization delegation handed over check of one lakh 21 thousand to Dhirendra Singh's wife

भूतपूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने धीरेंद्र सिंह की पत्नी को एक लाख 21 हजार का चेक सौंपा

Fri, 06 Nov 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen organization delegation handed over check of one lakh 21 thousand to Dhirendra Singh's wife
दुर्जनपुर कांड के आरोपी धीरेंद्र सिंह की पत्नी को एक लाख रुपये का चेक सौंपते पूर्व सैनिक संगठन के - फोटो : BALLIA
बलिया। भूतपूर्व सैनिक संगठन जिला इकाई बलिया के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को दुर्जनपुर स्थित धीरेंद्र सिंह के घर पहुंचा। वहां सैनिक संगठन के लोगों ने धीरेंद्र सिंह की मां कांति सिंह, भाभी आशा सिंह, पत्नी रूमा सिंह और परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें इस संकट के दौर में हर कदम पर साथ देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही सैनिक संगठन के सदस्यों द्वारा एक लाख 21 हजार का चेक धीरेंद्र सिंह की पत्नी को सौंपा और आश्वासन दिया कि हर लड़ाई में सैनिक संगठन आप लोगों के साथ खड़ा है। मौके पर जिला भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह तथा जनपद से आए सैनिक संगठन के वरिष्ठ सदस्य आरए चौधरी, कन्हैया सिंह, विक्रम सिंह, उदय बहादुर सिंह, कामता सिंह, राजकुमार सिंह, श्रीकांत तिवारी, अंगद सिंह, दिनेश सिंह, हरेराम चौधरी, डीएन पांडेय, हवलदार पांडेय आदि बलिया जिले के समस्त ब्लॉकों के पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष पदाधिकारी और लगभग पूरे जिले से 5 दर्जन से अधिक सदस्य पहुंचे थे। धीरेंद्र सिंह के परिजनों से बातकर और सहायता राशि प्रदान करने के बाद सैनिक संगठन के लोगों ने सैनिक एकता और भारत माता की घोर गर्जन के साथ नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed