फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Every family should get the benefits of the schemes

Ballia News: प्रत्येक परिवार को मिलना चाहिए योजनाओं का लाभ

Sun, 11 Jun 2023 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Every family should get the benefits of the schemes
बैरिया। बलिया संसदीय क्षेत्र में 200 से अधिक सड़कें बन रही हैं। नागरिकों को चाहिए कि उन सड़कों के मानक पर पैनी नजर रखें। अगर मानक का उल्लंघन हो रहा हो तो कार्य रोक दें। उक्त बातें सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भारतीय जनता पार्टी के नौ वर्ष पूरा होने पर शनिवार की देर शाम बैरिया स्थित उत्सव गृह में भाजपा संयुक्त मोर्चा के सम्मेलन में कहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सरकार की उपलब्धियों, कार्ययोजनाओं और विकास के लेखा-जोखा को प्रस्तुत किया। कहा कि बिना जाति, धर्म और व्यक्ति को ध्यान में रखे देशहित में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए कार्य करना है। वर्ष 2024 में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी बहुमत से प्रधानमंत्री बनाना है। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनके मन के पसंद का उम्मीदवार नहीं होता तो वह पार्टी की मदद में नहीं करते हैं। ऐसे लोग बहुत समय तक किसी एक दल में नहीं रहते हैं। सम्मान भी नहीं पाते हैं।
विज्ञापन

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा सरकार की योजना है कि देश के हर नागरिक को किसी न किसी योजना से लाभान्वित किया जाए। इसके लिए लोगों को योजनाओं के विषय में बताना होगा। बलिया में 60 फ़ीसदी खेती सिंचाई पर आधारित है। किसानों सोलर नलकूप योजना का लाभ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि 30 मई से शुरू जनसंपर्क अभियान 30 जून तक चलेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं को दरवाजे दरवाजे घर घर जाना है। अगर कोई पात्र व्यक्ति किसी योजना से वंचित है तो उसका लाभ उसे दिलवाना है। मौके पर तेज नारायण मिश्र, विजय बहादुर सिंह, विजय सिंह, मदन सिंह, शैलेश पासवान, रत्नेश सिंह, श्याम सुंदर उपाध्याय, कन्हैया सिंह रहे। अध्यक्षता जयप्रकाश साहू व संचालन अमिताभ उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed