फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Even after three days the shooting has not been revealed

Ballia News: तीन दिन बाद भी गोलीकांड का खुलासा नहीं

Tue, 24 Sep 2024 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Even after three days the shooting has not been revealed
बलिया। उभांव हिस्ट्रीशीटर गोलीकांड मामले का खुलासा तीन दिन बाद नहीं हो सका। पुलिस गोली से घायल के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोग दो गुट और प्रेम प्रसंग का विवाद बता रहे हैं। दोनों गुट दबंग होने के कारण कोई भी खुलकर बोलने से बच रहा है।
विज्ञापन

गोलीकांड में घायल शैलेश यादव थाने का हिस्ट्रीशीटर है। घटना को लेकर ग्रामीणों में अलग-अलग चर्चाएं हैं। शैलेश का गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग है। लड़की की शादी तय होने पर शैलेश शादी न करने के लिए उसे धमकी दे रहा था। परिजनों से इसकी कई बार शिकायत करने के बावजूद आदत में सुधार नहीं हुआ। रविवार की शाम मालीपुर चट्टी स्थित कपड़ा की दुकान बंद करके घर लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने शैलेश की बाइक रोककर गोली मार दी और फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस गोलीकांड के खुलासे को लेकर कई एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। सर्विलांस टीम की भी मदद ले रही है। घटना को लेकर पुलिस व लोगों के सामने कई सवाल आ रहा, गोली लगने के बाद शैलेश ने सबसे पहले पुलिस को क्यों फोन किया। उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी क्यों नहीं दी। हिस्ट्रशीटर होने के कारण शैलेश को हथियार चलाना आता है, कहीं उसने दूसरे को फंसाने के लिए षडयंत्र तो नहीं रचा है। इस तमाम सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। इस बाबत सीओ रसड़ा फहीम अहमद ने बताया की घटना के खुलासे में टीम लगी है। जल्द ही खुलासा होगा, आरोपी पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed