फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Even after the qualification of IAS, the path of freedom was chosen.

आईएएस की योग्यता के बाद भी चुनी जंगे आजादी की राह

Sun, 23 Jan 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Even after the qualification of IAS, the path of freedom was chosen.
बलिया। ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा...’ का नारा देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती रविवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह मनाई गई। नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके विचारों को आत्मसात करने और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में नेताजी की 125वीं जयंती पर आयोजित पराक्रम दिवस पर कहा कि आईसीएस की योग्यता होने के बाद भी नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने आराम की जिंदगी जीने की जगह देश को आजादी दिलाने की राह चुनी। अपने ऐसे पूर्वजों के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें स्वस्थ, स्वच्छ, समर्थ भारत बनाने के लिये वैक्सीन लगवानी होगी। नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, प्रशासनिक अधिकारी अश्वनी कुमार तिवारी ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पीआरडी के जवानों ने जेपी गुप्ता के नेतृत्व में सलामी दी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद मंत्री, सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने कहा कि आजाद हिंद फौज के पौरुष से ब्रितानी सरकार को घुटनों के बल बैठाने वाले सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के सशस्त्र प्रतिरोध के कारण ही अंग्रेजी सरकार को भारत छोड़कर जाना पड़ा था। कार्यक्रम में सेनानी उत्तराधिकारी संगठन बलिया के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मंजय सिंह, संजीव कुमार सिंह, अफसर आलम , मनीष कुमार, उपेन्द्र, संजय आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
विज्ञापन

अखिल भारतीय पयामे इंसानियत फोरम ने भी जयंती मनाई। तेजनारायण ने कहा कि सुभाष बाबू के सपनों का भारत बनाने का संकल्प नौजवानों को लेना चाहिए। सत्येंद्र सिंह ने कहा कि भारत के भविष्य में नेताजी ने जिन समस्याओं की चेतावनी दी थी वह समस्या आ गई है। शैलेश धुसिया ने कहा कि नेताजी के सामने भारत के स्वाधीनता व नव निर्माण की जितनी समस्या कठिन थी आज हम लोगों के सामने वह समस्या बहुत कम है। अरसद अहमद, नदीम जावेद अली, अमित कुमार, जलालुद्दीन, नौसाद अख्तर, अजय कुमार ओझा, आदित्य पांडेय, जनार्दन सिंह आदि मौजूद रहे। पीआरडी और होमगार्ड के जवानों ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जाकिर हुसैन, रामबिहारी प्रसाद, हरेराम, दिनेश, अवधेश आदि लोग मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि नेताजी ने हिंदुस्तान की जंगे आजादी के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर देश को आजादी दिलाई। राजेंद्र चौधरी, मुन्ना उपाध्याय,उषा सिंह , रुपेश चौबे , गिरीश कांत गांधी, विपिन पांडेय, राम सहाय राजू ,अंजनी चौबे , अनिमेष ओझा गणेश प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed