फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Even after five days the pickup driver has not been identified

Ballia News: पांच दिन बाद भी पिकअप चालक की नहीं हुई पहचान

Tue, 12 Aug 2025 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Even after five days the pickup driver has not been identified
पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के पटपर गांव के समीप बृहस्पतिवार को स्कूल बस में तेज रफ्तार पिकअप के टक्कर मारने के मामले में पांच दिन बाद भी दर्ज मुकदमे में पिकअप चालक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के दिन ही एएसपी उत्तरी अनिल झा ने स्कूल बस चालक की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की बात कही थी।
विज्ञापन

सुखपुरा स्थित एक निजी स्कूल की छुट्टी होने पर 35-40 विद्यार्थियों को घर छोड़ने जा रही बस को विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी थी। इसमें छह बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में शामिल मनियर थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव निवासी छात्र आरिफ अंसारी, बड़ी विषहर गांव निवासी सोनम तिवारी, भागीपुर निवासी श्वेता यादव, अखैनी गांव निवासी राज तथा रोशन गुप्ता में से राज का उपचार अभी भी मऊ के निजी अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना की वजह पिकअप की तेज़ रफ्तार थी। गति अधिक होने के कारण मोड़ पर पिकअप चालक नियंत्रण खो बैठा और स्कूल बस से टक्कर हो गई। स्कूल बस के चालक की ओर से खेजुरी थाने में तहरीर दी गई। अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


------------

पिकअप को जांच के क्रम में थाने पर खड़ा कराया गया है। अभी मुकदमे में शामिल नहीं है। जब तक चालक और वाहन स्वामी को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं हो जाता तब तक कार्रवाई कैसे कर दी जाए। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश पाठक, थानाध्यक्ष खेजुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed