फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Evaluation of 60636 answer sheets on the fourth day

Ballia News: चौथे दिन 60636 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Wed, 22 Mar 2023 12:10 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Wed, 22 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of 60636 answer sheets on the fourth day
बलिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के चौथे दिन मंगलवार को चार मूल्यांकन केंद्रों को आवंटित कुल 560802 उत्तर पुस्तिकाओं में से करीब 60636 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन

उधर, बीते तीन दिनों से मूलयांकन कार्य का बहिष्कार करने वाले परीक्षकों ने सरकार के आश्वासन पर कार्य बहिष्कार समाप्त कर मूल्यांकन में जुट गए। हालांकि धरातल पर इसका असर नहीं दिखा और चौथे दिन भी करीब 1214 परीक्षक और 65 डीएचई अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज एवं श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि बताया कि चौथे दिन जीआईसी में 9774, जीजीआईसी में 24996, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में 8663 और श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज में 17283 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। डीआईओएस ने बताया कि मूल्यांकन प्रगति की सूचना माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव को प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed