फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Erosion should be stopped in Saryu river by dredging

Ballia News: ड्रेजिंग कर सरयू नदी में रोका जाए कटान

Tue, 29 Aug 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Erosion should be stopped in Saryu river by dredging
बैरिया/दया छपरा। आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु सोमवार को कटानरोधी कार्यों के निरीक्षण और कटान पीड़ितों के दर्द को बांटने के लिए जनपद पहुंचे। संवेदनशील क्षेत्रों में हुए कटानरोधी कार्यों एवं कटान से प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गोपालनगर के कटान पीड़ितों ने नदी में ड्रेजिंग कर कटान रोकने की मांग की। इस पर मंत्री ने विभाग को निर्देशित किया।
विज्ञापन

पचरुखिया में लगे मीटर गेज की स्थिति का जायजा लिया। अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि विभिन्न पिलरों के माध्यम से दर्शाए गए मीटर गेज को एक ही पिलर पर दर्शाया जाए। उस पर विगत वर्षों में आए बाढ़ के पानी की स्थिति का अंकन किया जाए। उच्चतम बाढ़ स्तर को हाइलाइट किया जाए। यहां से मंत्री दुबेछपरा में हुए कटानरोधी कार्यों को देखने पहुंचे। ग्राम प्रधान और गांव के लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि कटानरोधी कार्यों में उपयोग किए गए जिओ बैग को धूप से बचाने के लिए उसके ऊपर मिट्टी डलवा कर उसकी सुरक्षा करें। बाकी खाली बचे स्थान पर भी इसी तरह कार्य करवा कर आबादी की सुरक्षा करें। बाढ़ खंड के अधीक्षण अभियंता भानु प्रताप सिंह को निर्देश दिया कि इस साल तो जो होना था हो गया। अगले साल का अभी प्रोजेक्ट बना करके दे दें। ताकि समय से गोपालपुर, उदई छपरा और दुबे छपरा के काटनरोधी कार्य पूर्ण कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

2019 के काटन पीड़ित नागा उपाध्याय, भरत उपाध्याय, सुदर्शन राम, लालमुनी देवी, विभूति राम आदि ने कहा कि हम लोगों का घर 2019 की बाढ़ में गंगा में समाहित हो गया। आज तक एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली। मंत्री ने जिलाधिकारी को तत्काल सुविधा उपलब्ध कराने को कहा।

सात लोगों को मकान बनाने के लिए दिए पट्टे
गोपालनगर टाड़ी में कटान पीड़ितों को दी राहत सामग्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बैरिया। प्रभारी मंत्री ने गोपालनगर टाड़ी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रभावित लोगों को जमीन के पट्टे एवं बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया। यहां सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त मौजूद थे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने राहत सामग्री के साथ सात लोगों को मकान बनाने के लिए पट्टे प्रदान किए गए।
सुरेश यादव, रबीन्द्र यादव, लालजी यादव, जगजीवन यादव, शिवजी यादव, संजय यादव व बहारन यादव सहित सात कटान पीड़ितों को आवासीय पट्टा वितरण किया गया। कटान पीड़ितों ने प्रभारी मंत्री को पत्रक सौंप कर सरयू नदी में ड्रेजिंग कार्य के जरिए कटान को रोकने का आग्रह किया। प्रभारी मंत्री ने उपस्थित बाढ़ खंड के एक्सईएनन को कटान रोकने के दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि नदियां हमारे लिए वरदान और अभिशाप दोनों होती है। जब तक इसमें पानी कम रहता है तो यह हमारे लिए फायदेमंद होती है और जब पानी बढ़ जाता है तो इससे मकान, पशु और खेत जैसे संसाधनों को क्षति पहुंचती है। उन्होंने वहां के लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार एवं प्रशासन जनता की आपदा या विपरीत परिस्थितियों के समय हमेशा आपके साथ रहेंगे।
सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि कटान और बाढ़ पीड़ित में अंतर है। यह सहायता सिर्फ कटान पीड़ितों के लिए है। जिनके मकान नदी में विलीन हो गए हैं। कटान पीड़ितों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। इसके बाद बाढ़ प्रभावित परिवारों का समाधान किया जाएगा। आप जैसे लोगों के लिए बैंकों से दो लाख का सब्सिडी युक्त ऋण प्रदान किया जा रहा है। इसमें 90 हजार की सब्सिडी है। इससे आप लोग दुधारू पशुओं को खरीद करके अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं। यह ऋण बैंकों को अगले 2 साल में लौटना होगा। उन्होंने कहा कि खरीफ के सीजन में बाढ़ के कारण मोटे अनाजों की बुआई कम हुई है। मोटे अनाजों की भरपूर मात्रा में खेती करें। उप जिलाधिकारी को समय से बीज और खाद मुहैया कराने का निर्देश दिया। मक्के और बाजरे का क्रय केंद्र जिले में खोला गया है।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि जब से कटान शुरू हुआ है, तब से मैं तीन-चार बार इन क्षेत्रों का दौरा कर चुका हूं। हम कटान पीड़ितों का आशियाना सुरक्षित स्थानों पर बनवाने के लिए प्रतिबद्ध है। एसपी एस आनंद, अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह, उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed