फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   EO inspects temporary animal shelter site

अस्थाई पशु आश्रय स्थल का ईओ ने किया निरीक्षण

Tue, 21 Apr 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
EO inspects temporary animal shelter site
नगर के बहादुरपुर स्थित गौशाला का निरीक्षण करते अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा। - फोटो : BALLIA
बलिया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा ने मंगलवार को बहादुरपुर स्थित अस्थायी पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया। पशु आश्रय स्थल में अब तक 39 मवेशियों को पहुंचाया जा चुकी है जिनमें तीन गायें, दस बछिया और 26 बछड़े शामिल हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश मवेशियों को सड़क से पकड़ कर आश्रय स्थल में पहुंचाया जा रहा है। पशु आश्रय स्थल में भूसा समेत चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जो भी नगरवासी पशु आश्रय स्थल में रखे गए मवेशियों को पालने के लिए ले जाने का इच्छुक होता है और इसके लिए आवेदन करता है तो आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे पालने के लिए गोवंश मवेशियों को सौंप दिया जाता है। इसके एवज में नगर पालिका द्वारा उसे प्रति माह नौ सौ रुपये का भुगतान किया जाता है। ताकि वह मवेशियों के लिए चारा का इंतजाम कर सकें। इस अवसर पर सभासद सुमित मिश्रा गोलू, अशोक सिंह, इमरान, सनी, संजय और शैलेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed