फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Enterprises worth Rs 756.44 crore will come to ground, 57 hanging in limbo

Ballia News: धरातल पर उतरेंगे 756.44 करोड़ के उद्यम, 57 अधर में लटके

Sat, 30 Sep 2023 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Enterprises worth Rs 756.44 crore will come to ground, 57 hanging in limbo
बलिया। जमीन न मिलने, एनओसी में समस्या और बैंकों के ऋण न देने की वजह से करोड़ों के निवेश जमीन पर नहीं उतर पा रहे थे। अब इन्हें धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन तेजी से जुटा है। अक्तूबर में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिले से नौ विभागों के 756.44 करोड़ के 21 उद्यम धरातल पर उतारने की तैयारी है। जबकि तमाम प्रशासनिक कवायद के बावजूद अभी भी 57 उद्यम अधर में लटके हुए हैं। हालांकि इनमें से 11 उद्यमियों के सामने उद्योग के लिए भूमि की उपलब्धता समस्या बनी हुई है। जबकि 46 उद्यमी जिले में निवेश करने को लेकर अब भी ऊहापोह की स्थिति में है।
विज्ञापन

बीते फरवरी माह में हुए इन्वेस्टर्स समिट में कुल 78 निवेशकों ने करीब दो हजार करोड़ रुपए के प्रस्तावों पर करार किया था। इसके तहत करीब चार हजार लोगों को रोजगार मिलना था, लेकिन इनमें से 46 निवेशक अबतक यह तय नहीं कर पाए है कि उन्हें कब और कहां उद्योग लगाना है। जबकि उद्योग लगाने के इच्छुक 11 उद्यमियों को भूमि ही नहीं मिल पा रही है। हालांकि विभागीय प्रयास से जिले में 21 उद्यमियों ने 756.44 करोड़ रुपये के निवेश के लिए हामी भरी है। नौ विभागों के तहत होने वाले इस निवेश से जिले के करीब 1550 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


ग्राइड ब्रेकिंग सेरेमनी में 21 निवेशकों के 756.44 करोड़ के उद्योग धरातल पर उतारने की पूरी तैयारी है। जिले में बड़ी संख्या में उद्यम संचालित होने से 1550 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। - मायाराम सरोज, उपायुक्त जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed