फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   encrochment

अतिक्रमण हटा कर साफ कराया रास्ता

Thu, 17 Dec 2020 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
encrochment
बैरिया। वर्षों पुराने रास्ते के विवाद को हाईकोर्ट के आदेश पर उप जिलाधिकारी ने सुलझा दिया। बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटा कर रास्ता साफ कराया। एसडीएम प्रशांत कुमार नायक ने बताया कि देवकी छपरा से मदन ततवा के घर तक वर्षों पुराना रास्ता है। इस रास्ते को बहुत पहले से अतिक्रमण कर लिया गया था। मामले में विपक्षी रानीगंज निवासी विश्वेश्वर सिंह उर्फ बुल्लू सिंह ने बताया कि यह जमीन 1948 में डुमरांव स्टेट से उनके पिताजी ने खरीदी थी। इस पर से अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया गया तो द्वारा उच्च न्यायालय की शरण ली। उच्च न्यायालय द्वारा 67 की कार्यवाही करने वह यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश दिया गया है। बावजूद प्रशासन अवैध तरीके से जमीन कब्जा कर रहा है। जबकि जमालपुर निवासी केशव सिंह का कहना था कि हम तीन भाई हैं। अभी हम लोगों का बंटवारा नहीं हुआ है। बंटवारा के लिए कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। इसके बावजूद बिना बंटवारा और बिना आपसी सहमति के हमारे भाई ने जमीन बेच दी और प्रशासन ने बलपूर्वक इसे तोड़वा दिया। इस उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर रास्ते पर किया गया अतिक्रमण हटाया गया है। किसी की व्यक्तिगत जमीन से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed