{"_id":"6427188b1cb50a504c010be6","slug":"encroachment-removed-before-road-construction-ballia-news-c-20-1-131481-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मार्ग निर्माण से पहले अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मार्ग निर्माण से पहले अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन
हल्दी। करीब एक दशक से खस्ताहाल सड़क के निर्माण से पहले अतिक्रमण की वजह से हल्दी गांव में जाने वाला रास्ता काफी संकरा हो गया था। इसके चलते आए दिन बाजार में जाम लगता था।
हल्दी के पूर्व प्रधान कुंवर रणधीर सिंह के सहयोग से काफी हद तक अतिक्रमण को शुक्रवार को हटा दिया गया। चुनाव के समय ग्रामीणों द्वारा दयाशंकर सिंह से बनवाने का आग्रह किया था। दयाशंकर सिंह ने चुनाव बाद इसे बनवाने का आश्वासन दिया था।
23 मार्च 65 लाख की लागत से लगभग 11 सौ मीटर सीमेंटेड सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन धर्मेंद्र सिंह ने किया था। बलिया-बैरिया मुख्यमार्ग से गांव में जाने वाले रास्ते के अतिक्रमण को शुक्रवार को जेसीबी बुलाकर हटवा दिया गया।