फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Encroachment and demanding tracks stand deleted

पटरियों से अतिक्रमण और स्टैंड हटवाने की मांग

Mon, 02 Feb 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 02 Feb 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
Encroachment and demanding tracks stand deleted
जन अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी को सौंपा। जिसमें अतिक्रमण अभियान  में सड़काें पर स्थापित वाहन स्टैंडों   को हटाने, जाम व यातायात बाधित करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार को दिए गए ज्ञापन में इसका उल्लेख है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर में जाम से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए नगर की जनता उन्हें धन्यवाद देती है। नगर के अंदर नगर पालिका प्रशासन द्वारा चार वाहन स्टैंडाें के लिए टेंडर प्रत्येक वर्ष किया जाता है। लेकिन स्टैंड के लिए कहीं जगी नहीं होने के कारण वाहन स्वामी सड़कों पर अपना वाहन खड़ी कर स्टैंड बना दिया है।
विज्ञापन

 जिसके कारण आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना  पड़ रहा है। जनहित में वाहन स्टैंड को नगर से बाहर करने की मांग की। उल्लेख किया है कि नेशनल हाईवे-31 पर कटहल नाला पुल से लेकर भुगुआश्रम तक सड़क की दोनों पटरियों पर वाहन स्वामियों एवं दूकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। जिससे यह मार्ग अत्यंत सकरा हो गया है। जनहित में पटरियों से अतिक्रमण हटाने की मांग की। इस मौके  पर सोनू, दिलीप, मयंक सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed