फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Empty land was shown instead of populated area and populated area was shown instead of populated area.

Ballia News: आबादी की जगह खाली जमीन और खाली जगह पर आबादी दिखा दी

Fri, 08 May 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Empty land was shown instead of populated area and populated area was shown instead of populated area.
बैरिया। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जनगणना कार्य में लेखपालों की उदासीनता प्रकाश में आई है। जांच में आबादी की जगह खाली जमीन और खाली जगह पर आबादी दिखा दी गई है।
विज्ञापन

तहसील के समस्त ग्राम पंचायतोें में होने वाले मकान व जनगणना का नक्शा शुक्रवार तक आधा-अधूरा ही फीड कराया गया है।
जिससे जनगणना करने वाले प्रगणकों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। जांच के क्रम में तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार ने जब ऑनलाइन नक्शा का अवलोकन करना शुरू किया तो कई गांवों में आधा अधूरा नक्शा उन्हें इंटरनेट पर मिला। उन्होंने तहसील के प्रत्येक ग्राम पंचायतों के नक्शा की जांच की।
विज्ञापन

जांच में आबादी के जगह खाली जमीन और खाली जगह पर आबादी दिखा दी। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त लेखपालों को निर्देश दिया है कि जनगणना कार्यालय पहुंचकर सभी लेखपाल अपने-अपने ग्राम पंचायतों का नक्शा इंटरनेट पर फीड करा दें। अन्यथा की स्थिति में लेखपालों पर गंभीर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि तहसील के सभी ग्राम पंचायतों का नक्शा इंटरनेट पर इसलिए फीड कराया गया था कि प्रगणक नक्शा देखकर मकान और जनगणना का कार्य करेंगे। उन्हें इसी का प्रशिक्षण दिया गया है। अगर नक्शा दुरुस्त नहीं मिलेगा तो सही तरीके से मकान और जनगणना नहीं हो पाएग। उन्होंने स्पष्ट किया कि मकान गणना और जनगणना में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्य में लगे सभी कर्मियों को इसका ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed