फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Employees' strike ends on CMO's assurance

Ballia News: सीएमओ के आश्वासन पर कर्मचारियों का धरना समाप्त

Sat, 05 Jul 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Employees' strike ends on CMO's assurance
बलिया। मातृ शिशु महिला कर्मचारी संघ के तत्वावधान में दो सूत्रीय मांगों के समर्थन में सीएमओ कार्यालय परिसर में दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। सीएमओ के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

धरनासभा में एएनएम द्वारा अपने साथ हो रहे अन्याय एवं आर्थिक शोषण के विरूद्ध आवाज उठाया गया। इस दौरान प्रभारी उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शशि प्रकाश राय के बद्तमीजी व व्यवहार की निन्दा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भविष्य में अधिकारी अपने व्यवहार में सुधार नहीं लाते हैं तो उनको भी इसका गंभीर परिणाम भुगतान पड़ेगा।
विज्ञापन

मातृ शिशु महिला कर्मचारी संघ के धरना समर्थन देने के लिए राज्य महिला आयोग की सम्मानित सदस्या सुनीता श्रीवास्तव ने उपस्थित होकर संघ का ज्ञापन प्राप्त किया। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “मैं भी महिला हूँ, आप भी महिला हैं, मैं आपकी पीड़ा को समझ सकती हूँ तथा आपकी पीड़ा हर संभव प्रयास करके दूर कराऊँगी“।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना सभा में पहुंचे सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन ने धरना स्थल पर पहुंचकर धरनारत लोगों को आश्वासन दिया कि कल आदेश जारी हो जाएगा। वार्त्ता में उन्होंने पूरी स्थिति का संज्ञान लिया एवं अन्य परेशानियों को भी दूर करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद धरनारत कर्मचारियों की सहमति से धरना समाप्त कर दिया गया।
धरना सभा में ममता पांडेय, कलावती, नीलम, रेशमा यादव, ममता सिंह, पूनम भारती, राघवेन्द्र सिन्हा, वेद प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed