फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Employees strike ended on the assurance of City Magistrate

Ballia News: सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर समाप्त हुआ कर्मचारियों का धरना

Mon, 06 Feb 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Employees strike ended on the assurance of City Magistrate
बलिया। बीते तीन फरवरी से सात सूत्री मांगों के समर्थन में चल रहे नगरपालिका कर्मचारियों का धरना सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर समाप्त हो गया। नगर मजिस्ट्रेट ने धरनारत कर्मचारियों को एक पखवारे के अंदर बकाया देयकों के भुगतान समेत अन्य मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके पूर्व स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ के बैनर तले चौथे दिन नपा कार्यालय में तालाबंदी कर धरना पर बैठ गए। कुछ देर बाद नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र कुमार दलबल के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी एसपी सिंह एवं कर्मचारी संगठन के बीच वार्ता हुई।
विज्ञापन

मौके पर रंजन कुमार यादव, विकमा यादव, रेनू शर्मा, विमल भारती, श्वेता मिश्रा, जनार्दन यादव, दिनेश प्रजापति, संजू ठाकुर, प्रेमशंकर यादव, शिवजी प्रसाद, अशोक राम, बचन जी वर्मा, राजेंद्र वर्मा, अवधेश वर्मा, अशोक यादव, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अनिल सिंह एवं संचालन राजेश रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed