फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Emphasis on strengthening the organization at the Navanagar division review meeting

Ballia News: नवानगर मंडल की समीक्षा बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

Mon, 19 Oct 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the organization at the Navanagar division review meeting
सिकंदरपुर (बलिया)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के नवानगर मंडल की समीक्षा बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि सौरभ जाधव और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा की उपस्थिति में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक संजय यादव जिला महामंत्री हिमांशु सिंह ‘मंटू’, सिकंदरपुर मंडल अध्यक्ष आकाश तिवारी अरविंद राय अनिल पाण्डेय संजय जायसवाल क्षितिज प्रताप सिंह सहित मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई और विभिन्न गतिविधियों की प्रगति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सौरभ जायसवाल और जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने, आपसी तालमेल के साथ काम करने और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed