फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Emphasis on membership campaign and political participation

Ballia News: सदस्यता अभियान और राजनीतिक भागीदारी पर जोर

Mon, 30 Mar 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on membership campaign and political participation
इंदरपुर। नगरा स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में कर्पूरी ठाकुर सेना, केटीएस की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सदस्यता अभियान और राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष मणिंद्र बहादुर सोनू ने कहा कि नाई समाज के चतुर्दिक विकास के लिए राजनीतिक भागीदारी जरूरी है। राजनीतिक भागीदारी तभी संभव है जब सभी लोग शिक्षित हो जाएं। संगठन के सभी पदाधिकारी गांव-गांव जाकर स्वजातीय बंधुओं की एकता पर विशेष ध्यान दें। जिला महासचिव रामू ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सेना आर्थिक रूप से कमजोर स्वजातीय बंधुओं की सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। भविष्य में संगठन द्वारा स्वजातीय गरीब कन्याओं का विवाह भी कराया जाएगा। बैठक में जिला संरक्षक लल्लन ठाकुर, नंदजी ठाकुर, चन्दन ठाकुर, विनय ठाकुर, प्रेम प्रकाश व विनोद ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed