{"_id":"63cae60fdf5fed2c155a7799","slug":"emphasis-on-harmony-of-culture-with-modernity-ballia-news-vns694780689-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आधुनिकता के साथ संस्कार के सामंजस्य पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आधुनिकता के साथ संस्कार के सामंजस्य पर जोर
विज्ञापन
बलिया। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के रज्जू भैया सभागार में में विद्या भारती से संचालित विद्यालयों के संकुल स्तरीय पूर्व छात्र, प्रबंध समिति एवं आचार्यों की बैठक हुई। शुभारम्भ अतिथियों ने दीप प्रड्ज्वलन एवं नागाजी विद्यालय के मालवीय एवं पूर्व अध्यक्ष स्व. जगदीश सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान ने कराया।
हेमचन्द्र ने कहा कि आने वाले समय हम सभी आचार्य बन्धुओं को आधुनिकता के साथ-साथ सामन्जस्य, संस्कार व संस्कृति को लेकर चलना है । अपने दायित्व का सभी बन्धुओं को बोध होना चाहिए। विद्यालय के विकास के लिए सभी आचार्य द्वारा निरंतर परिश्रम किया जा रहा है।
आज भी भारत भूमि का एक बड़ा भाग ऐसा है, जहां के निवासी को भोजन, वस्त्र, आवास, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं का घोर अभाव है। मानव धर्म कहता है कि अपने ऐसे बान्धवों के जीवन से इस अभाव को दूर करना हम सभी का पुनीत कर्तव्य है। विद्या भारती प्रतिवर्ष इस कार्य के लिए अपने आचार्यो, छात्रों, अभिभावकों एवं समाज के सुधीजन से समर्पण कराकर इस पुनीत कार्य को सम्पन्न करती है। उपाध्यक्ष राम कुमार तिवारी ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
इस मौक पर विद्या भारती पूर्वी उप्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचन्द्र, शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रान्त के प्रदेश निरीक्षक राम सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष अक्षय कुमार ठाकुर, विभाग प्रचारक तुलसी राम, अनिल सिंह, संजय कुमार कश्यप आदि थे।