फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Emphasis on buying fiber and porcelain

फाइबर और चीनी-मिट्टी के बर्तनों की खरीदारी पर जोर

Thu, 02 Dec 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on buying fiber and porcelain
ददरी मेला के मीना बाजार में कंगन की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : BALLIA
बलिया। ददरी मेले की रौनक दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। मेले में खरीदारी के लिए अच्छी-खासी संख्या में भीड़ उमड़ने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आ रहे हैं। महिलाएं जहां घरेलू सामान की खरीदारी पर जोर दे रही हैं, वहीं फाइबर और चीनी मिट्टी के सामान की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। शादी-विवाह में लगने वाले सामानों की खरीदारी भी जोरों पर हो रही है।
विज्ञापन

ददरी मेले में बेटियों की शादी में दिए जाने वाले दहेज के लगभग सभी सामानों की दुकानें सजी हैं। इन दुकानों पर ग्रामीण भी अच्छी खासी संख्या में दिखाई दे रहे हैं। रजाई, गद्दा, श्रृंगार के सामान की खरीदारी हो रही है। इसे साथ फाइबर और चीनी मिट्टी के बर्तनों की खूब मांग है। अच्छी-खासी संख्या में इसकी खरीदारी से दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं। पलंग, सोफा सेट व लकड़ी की भी दुकानें लगी हुई हैं। खाने-पीने की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। ऊनी कपड़ों की बिक्री भी खूब हुई।

ददरी मेला के मीना बाजार स्थित झूला, चर्खी पर चढ़ने के लिए लगी मेलार्थियों की भीड़। संवाद

ददरी मेला के मीना बाजार स्थित झूला, चर्खी पर चढ़ने के लिए लगी मेलार्थियों की भीड़। संवाद- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed