फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Emergency was a stigma, democracy fighters condemned

पातकाल रहा एक कलंक, लोकतंत्र सेनानियों ने की निंदा

Thu, 25 Jun 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Emergency was a stigma, democracy fighters condemned
बलिया। लोकतंत्र सेनानियों की ओर से गुरुवार को आपातकाल की याद में नगर के टाउन हाल को ऑपरेटिव सभागार में सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र सेनानी व बलिया के नागरिक 25 जून 1975 को लागू हुए आपातकाल की निंदा करते हैं। कहा कि इस काल में लोकनायक जयप्रकाश नारायण समेत लाखों सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं को जेल में डालने का कार्य किया गया था जिसे हम कलंक मानते हैं। इसके बाद सेनानियों ने चीनी सामानों के बहिष्कार का संकल्प लिया और नारेबाजी करते हुए शहीद पार्क चौक स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, द्विजेंद्र मिश्र, गोपाल सिंह, सुशील कुमार पांडेय, रामायण सिंह, डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव, राणा प्रताप सिंह, धर्मात्मा तिवारी, धनराज सिंह, राघवजी, सिद्धेश्वर नाथ सिंह आदि रहे। बतौर मुख्य अतिथि धीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव एवं संचालन चंद्रशेखर सिंह ने किया।
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानियों ने महापुरुषों को माल्यार्पण कर आपातकाल की निंदा की
बैरिया/जयप्रकाश नगर। जनपद के लोकतांत्रिक सेनानियों द्वारा जनपद के महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर आपात काल को काला दिवस के तौर पर मनाया।लोकतांत्रिक सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक चन्द्रशेखर सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री धनराज सिंह, राजधारी सिंह, धीरेंद्र श्रीवास्तव, रणधीर सिंह सेंगर, वीरबहादुर सिंह आदि ने गुरुवार को बैरिया पहुंच त्रिमुहानी पर स्थित स्व. मैनेजर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नारेबाजी की। पूर्वमंत्री राजधारी सिंह ने कहा कि जब-जब सत्ता की मद में चूर सरकारों ने जनभावनाओं को रौंदने का काम किया, इतिहास साक्षी है कि जनता ने उन्हें उनकी औकात दिखाते हुए जड़ से उखाड़ दिया। लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करना हमारी संवैधानिक दायित्व ही नहीं है बल्कि हमारे देश की संस्कृति भी है। संगठन के अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि इसी माटी के लाल लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जनांदोलन को रौंदने के लिए देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने 25 जून को आपात काल की घोषणा की। इसे युगों-युगों तक भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर जयप्रकाश यादव मुन्ना, अरविंद तिवारी, ओम प्रकाश उर्फ लालू यादव, अजय सिंह, आनन्द गोंड, जितेंद्र सिंह, जेपी यादव, वर्षान्त श्रीवास्तव, संतोष यादव आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed