फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Emergency gate closed, patients forced to pass through narrow path

Ballia News: इमरजेंसी गेट बंद, मजबूरी में सकरे रास्ते से गुजर रहे मरीज

Thu, 14 Dec 2023 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Emergency gate closed, patients forced to pass through narrow path
जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष का मुख्य गेट बंद कर निजी गार्ड तैनात कर दिए गए हैं। गेट बंद होने से मरीजों संग तीमारदारों को परेशानी हो रही है। उन्हें गेट से सटे सकरे रास्ते से इलाज करवाने के लिए अंदर जाना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन इमरजेंसी वार्ड में बेवजह भीड़ रोकने व चिकित्सकों की सुरक्षा की बात कह रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1800 से दो हजार मरीज विभिन्न बीमारियों की इलाज कराने पहुंचते हैं। सिर्फ इमरजेंसी में 120 से 140 गंभीर मरीजों का इलाज होता है। ओपीडी बंद होने या न होने पर मरीज इमरजेंसी में बैठे चिकित्सक से चेक करवा कर दवा या इंजेक्शन लगवाते थे, इसके कारण पूरे दिन इमरजेंसी में मरीजों व तीमारदारों की भीड़ लगी रहती थी। सड़क दुर्घटना या गंभीर मरीज आने पर समय से इलाज नहीं मिल पाता है। गेट बंद होने से इमरजेंसी में मरीज जाने से कतरा रहे हैं। मेडिकल वार्ड व आयुष विंग में जाने वाले मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुजीत कुमार यादव ने कहा कि इमरजेंसी कक्ष में बेवजह 24 घंटे भीड़ लगी रहती थी। अराजकतत्वों द्वारा रात में डयूटी पर तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों से विवाद करने व इमरजेंसी से दवा, मेडिकल सामान चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। जिसको देखते हुए इमरजेंसी कक्ष का मुख्य गेट बंद कर वहां दो निजी गार्ड तैनात किए गए हैं। यह गार्ड एंबुलेंस, स्ट्रेचर से गंभीर मरीज आने पर गेट खोल मरीज को अंदर ले जाने में मदद भी करेंगे। अस्पताल आने वाले मरीजों की हर संभव बेहतर सेवा मिले यही प्रयास है। इमरजेंसी का यह प्रयोग सफल रहा तो अन्य वार्डों में भी व्यवस्था लागू की जाएगी। अस्पताल में मरीजों के साथ एक से अधिक तीमारदार होने से साफ-सफाई के साथ अन्य व्यवस्था खराब हो जा रही है। जिससे मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed