{"_id":"60ce24278ebc3e58b33c5fab","slug":"electricity-system-in-ballia-ballia-news-vns595745799","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉब सिस्टम रोकेगा बिजली बिल में गड़बड़ी, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉब सिस्टम रोकेगा बिजली बिल में गड़बड़ी, मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। अब बिजली का बिल बनाने में किसी भी प्रकार की धांधली की गुंजाइश नहीं होगी। इसके लिए प्रॉब सिस्टम लागू किया गया है। इसके तहत सभी मीटर रीडरों को प्रॉब वायर दिया गया है। इससे यूएसबी प्रॉब वायर को मीटर से कनेक्ट करते ही वास्तविक मीटर रीडिंग का पता चल जाएगा।
अभी तक मीटर रीडर उपभोक्ता के घर जाकर मीटर की जांच करते थे। मीटर की रीडिंग रजिस्टर में दर्ज करते थे। उसी के आधार पर बिल बनाकर उपभोक्ता के घर भेजा जाता था। मीटर रीडिंग को मैनुअली तैयार किए जाने पर धांधली की गुंजाइश होती थी। कई बार ऐसा होता था कि वास्तविक मीटर रीडिंग 150 होती थी तो मीटर रीडर उसे गलती से या तकनीकी कारणों से 250 या और कुछ दर्ज कर लेता था। अगले महीने में जब दोगुना से अधिक बिल आता था तो उपभोक्ता परेशान होते थे। विद्युत मीटर रीडिंग की नई व्यवस्था के तहत अब मीटर रीडर उपभोक्ता के घर जाएंगे और प्रॉब वायर को मीटर के यूएसबी से कनेक्ट कर मोबाइल से जोड़ देंगे। वायर को जोड़ते ही मोबाइल की स्क्रीन पर मीटर रीडिंग आ जाएगी, जिसे प्रिंट कर उपभोक्ता को दे दिया जाएगा।
--------
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं वसूलेंगी बिजली बिल
बलिया। बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को अब आसानी होगी। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित बिजली बिल सखी संस्था नाम की महिलाएं बिजली बिल वसूलेंगी। उपभोक्ताओं की सहूलियत को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में समूह द्वारा बिजली बिल भुगतान कराया जा रहा है। ब्लाकवार क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह संबंधित उपभोक्ताओं से बिल वसूलेंगी। टीम ग्रामीण अंचलों में डोर टू डोर जाकर बिजली बिल, मीटर रीडिंग के अनुसार भुगतान बिल वसूलने का काम करेगी। इसके लिए विभाग की ओर से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बिल वसूलने के लिए मशीन भी उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
--------
बिजली बिल की रीडिंग में किसी प्रकार गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रॉब सिस्टम लागू किया गया है ताकि गलत मीटर रीडिंग की गुंजाइश न हो। - हरिओम गुप्ता, एसडीओ, बिजली विभाग, बलिया।