फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electricity supply affected in more than 100 villages due to burning of transformers

Ballia News: ट्रांसफार्मरों के जलने से 100 से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित

Wed, 09 Aug 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply affected in more than 100 villages due to burning of transformers
जिले में ट्रांसफार्मरों के जलने का सिलसिला जारी है। इसके चलते ट्रांसफार्मरों की किल्लत बनी हुई है। अभी भी 100 से अधिक गांवों में ट्रांसफार्मर जलने के कारण बिजली की आपूर्ति करीब 15 दिनों से प्रभावित है।
विज्ञापन

जिले में विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने की व्यवस्था धवस्त हो चुकी है और ट्रांसफार्मर का संकट अभी भी बना हुआ है। जले ट्रांसफार्मर को 72 घंटे में बदलने का निर्देश कागजों तक सिमट कर रह गया है। बताया जाता है कि गांवों में ट्रांसफार्मर जलने के बाद ग्रामीण आसपास के ट्रांसफार्मरों से तार जोड़ लेते हैँ जिसके चलते ओवरलोड से वह भी जल जाता है।
विज्ञापन




24 घंटे में मिल रही चार घंटे बिजली
बैरिया क्षेत्र में इन दिनों बिजली व्यवस्था को लेकर तहसील क्षेत्रवासियों में हाहाकार मचा हुआ है। कब बिजली आएगी, कब बिजली जाएगी इसका कोई मानक नहीं रह गया है। मुश्किल से तीन से चार घंटे बिजली मिल रही है। उमस व भीषण गर्मी के मौसम में बिजली के नहीं रहने से लोग बिलबिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो माह से बैरिया तहसील क्षेत्र के विद्युत उप केंद्र बैरिया अंतर्गत रानीगंज देहात, बैरिया देहात, बैरिया नगर, लोकधाम ठेकहा व जयप्रकाश नगर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। प्रत्येक सप्ताह किन्ही कारणों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से एक दो दिन ठप हो जा रही है। बाकी दिनों में भी निर्धारित अवधि से कम से कम चार पांच घंटे कम बिजली मिल रही है।




पूछने पर बिजली विभाग के कर्मचारी इसका कारण ओवरलोड बता रहे हैं। आपूर्ति बार-बार बाधित होने पर कहते हैं जर्जर तार के चलते आए दिन एचटी तार टूट जाता है। और तार टूटने के बाद उसे जोड़कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने में चार से पांच घंटे समय लग जाता है। किन्ही कारणों से विद्युत आपूर्ति लाइन खराब होने के कारण बंद हो जाती है तो उसके तुरंत की बाद संविदा कर्मी अपना मोबाइल का स्विच बंद कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed