फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electricity organization staged a sit-in for various demands

विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत संगठन ने दिया धरना

Sat, 26 Mar 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity organization staged a sit-in for various demands
बलिया। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन अभियंता संघ एवं श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उप्र पावर कारपोरेशन के शीर्ष प्रबंधन द्वारा व्याप्त भ्रष्टाचार तथा मनमाने तरीके से किए जा रहे उत्पीड़न एवं तानाशाही रवैया के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आवाह्न किया।कहा कि विभाग में अनुरक्षण संबंधित सामग्री उपलब्ध ना होने के कारण आए दिन विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। धरना में अधीक्षण अभियंता इं. आरके जैन, अधिशासी अभियंता इं. एके चौधरी, ऋषिकेश यादव, आरके यादव, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार संतोष चौधरी व अवर अभियंता सुरेंद्र गुप्ता, रतन कुमार ,आशुतोष पांडेय, यशवंत सिंह, चंदन कुमार, रामबाबू राय,अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed