{"_id":"63470e03af985a25051e0ebc","slug":"electricity-of-220-cut-off-after-investigation-35-sued-ballia-news-vns678746736","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच कर काटी 220 की बिजली, 35 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच कर काटी 220 की बिजली, 35 पर मुकदमा
विज्ञापन
बकाया वसूली को लेकर विद्युत विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को मनियर व बांसडीह रोड क्षेत्र में अभियान चलाकर विभागीय टीम ने कुल 220 लोगों का कनेक्शन काटा। टीम ने 35 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया।
मनियर क्षेत्र के हथौज गांव में विद्युत विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान 180 बकाएदारों की बिजली काट दी और चोरी से विद्युत का प्रयोग कर रहे 35 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके अलावा 55 उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाया गया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता बलिया आरके सिंह, उपखंड अधिकारी आरके यादव, उप निरीक्षक विजिलेंस पंकज यादव, अवर अभियंता कैलाश राव, संजय यादव, अलाउद्दीन अंसारी आदि रहे।
बांसडीह रोड। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कुमार अग्रवाल एवं एसडीओ एके भारती के नेतृत्व में बुधवार को विभिन्न ग्राम सभाओं सहित बांसडीह रोड बाजार में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 40 कनेक्शन काट दिए गए। साथ ही बकाया बिल जमा करने की चेतावनी दी गई। टीम ने कुल 45 हजार की वसूली की। जेई गजेंद्र सिंह ने बताया कि बताया कि 10 हजार से अधिक के बकायेदारों के कनेक्शन काटा गया। इस मौके पर रसड़ा जेई जितेंद्र कुमार, सुधांशु, कृपा निधान, कृपा सिंह, राजकुमार, कृपा सिंधु, मनोज बिंद, सुभाष यादव आदि रहे।
विज्ञापन
90 बकाएदारों की काटी बिजली, 90 हजार की वसूली
अवैध बिजली जलाने वाले व बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बे में भेदी बाबा के पास बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम ने बुधवार को सघन जांच की। एसडीओ अशोक कुमार भारती के नेतृत्व में कर्मचारियों ने 90 बकायेदारों की बिजली काटी। कंटिया फंसाकर बिजली जलाने वालों को कहा गया कि एक सप्ताह के अंदर कनेक्शन ले लें अन्यथा भविष्य में पकड़े जाने पर एफआईआर कराया जाएगा। अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने बताया कि इसी क्रम में नब्बे हजार रुपए की वसूली भी बकायेदारों से की गई और आगे भी यह अभियान चलता रहेगा। इस मौके पर अनिल गुप्ता, अशोक यादव, अमरनाथ यादव, संजय यादव आदि रहे।