{"_id":"60f304ec8ebc3e735649446f","slug":"electricity-of-12-villages-running-out-for-12-hours-due-to-fault-ballia-news-vns6009912180","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट के कारण 12 घंटे गुल रही 12 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट के कारण 12 घंटे गुल रही 12 गांवों की बिजली
विज्ञापन
नरहीं। फाल्ट के कारण क्षेत्र में 12 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को पूरी रात जाग कर बितानी पड़ी। सुबह पेयजल आपूर्ति भी ठप रही। इसके कारण दर्जनों गांवों में जलापूर्ति नहीं हो पाई। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
विद्युत उपकेंद्र चितबड़ागांव से संबद्ध नरही कर्णपुरा, मिल्की, मठिया इच्छा चौबे का पुरा, शाहपुर बभनौली, बरकंटी खमीरपुर, सुरापाली, बैरिया, कैथवली, खरगपुरा, रामपुर आदि गांवों में 12 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण इस भीषण गर्मी में लोग बिलबिला उठे।
हाईटेंशन तार में फाल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। जलनिगम नरहीं के पानी टंकी से पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण दर्जनों गांवों में जलापूर्ति भी बाधित रही। गर्मी के मौसम में लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली की आंख मिचौली से तंग आ चुके हैं।