{"_id":"672941617f615a521f08d3e4","slug":"electricity-failure-in-45-villages-for-17-hours-ballia-news-c-190-1-bal1002-126097-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 45 गांवों में 17 घंटे से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 45 गांवों में 17 घंटे से बिजली गुल
विज्ञापन
नरहीं। चितबड़ागांव पॉवर हाउस की लाइन में फाॅल्ट आने सेबसंतपुर उपकेंद्र से जुड़े 45 गांवों की विद्युत आपूर्ति सोमवार को 17 घंटे से ज्यादा समय तक ठप रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता विपिन सिंह ने बताया कि 33 हजार की लाइन में फाॅल्ट आ गया है। मरम्मत का कार्य चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विद्युत उपकेंद्र बसंतपुर से जुड़े 45 गांवों की बिजली आपूर्ति लगातार 17 घंटे से ठप है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि दशहरा एवं दीपावली पर भी बिजली आपूर्ति सुचारू से नहीं दी गई। उपकेंद्रे पर 33000 केबल में आए दिन फाल्ट होने के कारण घंटों बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। रविवार की देर रात में बिजली आपूर्ति ठप हो गई सोमवार के शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। इसके चलते किसानों सहित उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि इसी पावर हाउस से बिजली आपूर्ति को लेकर दो माह पूर्व ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र बसंतपुर पर धरना दिया था। इसके बाद 33000 हजार केबल का चितबड़ागांव से बसंतपुर नया कनेक्शन किया गया था। उसकी सप्लाई चालू कर दी गई लेकिन आएं दिन इस लाइन में फाॅल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो जा रही है। उपभोक्ता अंजनी राय, संजय राय, बबलू राय, रंजीत पासवान, चंदन तिवारी ने बताया कि पिछले एक साल से विद्युत उपकेंद्र बसंतपुर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से तंग आ चुके हैं।
विज्ञापन
अनेकों बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से किया गया लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है। जेई विपिन कुमार सिंह ने बताया कि चितबड़ागांव से 33000 केवीए की लाइन में फाॅल्ट है। मरम्मत चल रही है। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।