{"_id":"65904f60284278d4320458e3","slug":"electricity-corporation-sent-notice-to-200-dead-defaulters-ballia-news-c-190-1-svns1006-9527-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 200 मृत बकायेदारों को बिजली निगम ने भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 200 मृत बकायेदारों को बिजली निगम ने भेजा नोटिस
विज्ञापन
बलिया। विद्युत विभाग की ओर से संचालित ओटीएस योजना 31 दिसम्बर तक चलेगी। इस बीच विभाग पुराने बकायेदारों को नोटिस भेजने में जुटा है। विभाग अब तक 200 से अधिक मृतकों के नाम से नोटिस जारी कर चुका है, जिन पर भारी भरकम बकाया है। अब परिवार के लोग परेशान हैं।
विद्युत विभाग की ओर से संचालित ओटीएस योजना को लेकर अभी भी बड़े बकायेदार उदासीन बने हुए हैं। अब तक करीब 30 फीसदी बकायेदार शामिल हुए हैं। अब ओटीएस का दूसरा चरण शुरू हो चुका है और बकाया सरचार्ज पर दी जाने वाली छूट कम मिलेगी जो 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। विभाग की नजर खासकर बड़े बकायेदारों पर है। विभाग की ओर से प्रत्येक उपकेंद्र के अवर अभियंता की देखरेख में टीम गठित की गई।
टीम बकाएदारों के कनेक्शन जांचने और योजना में शामिल होने पर उनके कनेक्शन काटने का काम कर रही है। विभाग की ओर से ओटीएस में शामिल होने के लिए बकायेदारों को नोटिस भी जारी कर रही है। इसमें खासकर 50 हजार से अधिक के बकायेदार हैं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि कई उपभोक्ताओं का निधन एक दशक पहले हो चुका है जिनके नाम से विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इस तरह के करीब 200 उपभोक्ता हैं। यह स्थिति नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की है। नोटिस को लेकर इन परिवारों के लोग परेशान हैं। इससे विद्युत विभाग के बिलिंग की कलई खुलने लगी है।
जिसके नाम से कनेक्शन जारी हुए हैं, उनके नाम से नोटिस जारी किया जा रहा है। उपभोक्ता के निधन की स्थिति में संबंधित परिवार के लोगों को वरासत करा लेनी चाहिए। - नरेंद्र प्रकाश, अधिशासी अभियंता, विद्युत, बलिया