फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electricity consumers complained of sending leaflets to CM

विद्युत उपभोक्ताओं ने सीएम को पत्रक भेज की शिकायत

Fri, 23 Jul 2021 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Electricity consumers complained of sending leaflets to CM
नरहीं। बिजली की समस्या से आजिज आकर सोहांव ब्लॉक के कोटवा नारायणपुर के उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्री को पत्रक भेज शिकायत किया है। उल्लेख किया है कि यहां आए दिन जर्जर तार टूट कर जमीन पर गिर जाने के कारण हादसे की भी आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

विकास खंड सोहांव के घनी आबादी वाला इलाका सिकंदरपुर, कोटवा नारायणपुर व कोटवा बाजार के लोग वर्षों से बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। विभागीय अधिकारियों से शिकायत करके थक चुके है। यहां तक कि राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी से भी अपनी फरियाद कर चुके हैं, लेकिन यहां के 22 हजार की आबादी को बिजली की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। अब कोटवा बाजार निवासी भोरिक गुप्ता, गोविंद गुप्ता, गणेश, शम्भू, रामबचन काका ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से बिजली के समस्या की शिकायत की है। यदि बिजली की समस्या को तत्काल दूर नहीं किया गया तो उपभोक्ता आंदोलन एवं सड़क पर उतरने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन

- कोटवा नारायणपुर में जर्जर तारों के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। इसका सर्वे एक कंपनी द्वारा किया गया है। कोरोना काल के कारण काम नहीं शुरू हो पाया था, जल्द ही जर्जर तारों के बदलने का शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विपिन कुमार सिंह, जेई विद्युत उपकेंद्र, कोटवा नारायणपुर
संविदा कर्मियों पर अवैध वसूली का उपभोक्ताओं ने लगाए आरोप
पुर। विद्युत आपूर्ति विद्युत उपकेंद्र कड़सर पर कार्यरत संविदा कर्मियों द्वारा अवैध वसूली किये जाने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत संविदा कर्मी और अवर अभियंता द्वारा उससा, कूड़ही गौरी सहित तमाम गांवों में अवैध कनेक्शन, आटा चक्की चलवाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। ग्रामीणों द्वारा बार बार शिकायत करने के बावजूद भी कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्षेत्र के समाजसेवी प्रमोद कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया है। वर्मा का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र पर विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का नम्बर अंकित किया गया था जिसे मिटा दिया गया है, ताकि कोई शिकायतकर्ता अधिकारियों तक अपनी बात न पहुंचा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed