फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electric wire fell, spark emanated from combine, crop burnt

बिजली का तार गिरा, कंबाइन से निकली चिंगारी, फसल जली

Wed, 06 Apr 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Electric wire fell, spark emanated from combine, crop burnt
दया छपरा/ खेजुरी। बिजली का तार खेत में गिरने से जगदेवा-चकिया में दो बीघा गेहूं की फसल जल गई तो खड़सरा गांव में कंबाइन मशीन की चिंगारी से 12 किसानों फसल राख हो गई।
विज्ञापन

बैरिया तहसील क्षेत्र के जगदेवा-चकिया सिवान पर मंगलवार की देर शाम हरखू ब्रह्म बाबा के स्थान के पास लक्ष्मण गोड़ के खेत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से देर शाम चिंगारी निकलने लगी। देखते ही देखते तार टूटकर गेहूं की फसल में गिर गया। जब तक लोग पहुंचते गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने बैरिया पॉवर हाउस पर फोन करके बिजली सप्लाई कटवाई। लाठी-डंडे से पीटकर किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके कारण अगल बगल के खेत नहीं जल पाए। इधर तार टूटने से दया छपरा, प्रसाद छपरा, गोपालपुर, दुबेछपरा सहित कई गांव अंधेरे में हो गए। देर रात 11 बजे बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा तार जोड़ने के बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

खेजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खड़ासरा की 12 किसानों का खेत बुधवार की दोपहर आग की भेंट चढ़ गया। मुन्ना सिंह के खेत में गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन मशीन लगी थी। उसके पीछे पीछे भूसा काटने वाली मशीन थी। अचानक भूसा काटने वाली मशीन से धुआं और चिंगारी निकलने लगी, जिससे फसल में आग लग गई और देखते ही देखते मुन्ना सिंह का तीन बीघा शैलेंद्र सिंह का साढ़े तीन बीघा, अवधेश राम का पांच बीघा, रमेश सिंह का सात बीघा, सुशील सिंह का एक मुर्गी फॉर्म, नीरज का डेढ़ बीघा, गुड्डन सिंह का सोलर, विनोद सिंह का डेढ़ बीघा, बाल्मीकि सिंह का डेढ़ बीघा, बुधिया राजभर का दो बीघा खेत आग की भेंट चढ़ गई। आग लगने के पश्चात सैकड़ों लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार अपने पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और अग्निशमन दस्ते के लिए फोन किया। लेकिन समय रहते अग्निशमन दस्ता मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed