फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electric pole broken by dumper, electricity in 4 villages cut off for 48 hours

Ballia News: डंपर से बिजली खंभा टूटा, 4 गांवों की बिजली 48 घंटे से ठप

Tue, 31 Dec 2024 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Electric pole broken by dumper, electricity in 4 villages cut off for 48 hours
नरही। ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे पर कार्य करने वाले डंपर की टक्कर से बिजली का खंभा गिर गया। इसके बाद ग्रामीणों ने डंपर वाले को पकड़ लिया। आरोप है कि नरही थानाध्यक्ष सुनील चन्द्र तिवारी ग्रामीणों पर ही मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी देने लगे। वहीं, हादसे के बाद से चार गांवों की बिजली आपूर्ति 48 घंटे से ठप है।
विज्ञापन

भाजपा नेता अंजनी राय ने बताया कि भरौली में ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में लगे एक डंपर ने बिजली के खंभे को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे उजियार, सरयां, कुत्तुबपुर, कोरंटाडीह, नसीरपुर मठ की नई बस्ती की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों तथा बिजली निगम के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त करने वाले डंपर को रोका तो नरही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को ही हड़काने लगे। मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी देने लगे।
विज्ञापन

अवर अभियंता विपिन कुमार सिंह ने बताया कि खंभे की मरम्मत कार्य चल रहा है। सोमवार की शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि बिना पुलिस को सूचना दिए सरकारी कार्य में लगे वाहन को रोकने पर ग्रामीणों को चेताया गया था। संवाद

-फोटो 54 : चंडीगढ़ नाइट रन में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप

-फोटो 54 : चंडीगढ़ नाइट रन में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed