Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electric current flows into iron tent poles at Chhath ghat; youth dies

Ballia News: छठ घाट पर टेंट के लोहे के पाइप में उतरा करंट, युवक की मौत

Tue, 17 Nov 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Electric current flows into iron tent poles at Chhath ghat; youth dies
करेंट की जद में आने से मृतक सुकरौली निवासी अ​भिषेक कुमार। फाइल फोटो, परिजन
जयप्रकाश नगर (बलिया)। सोमवार की सुबह छठ घाट पर उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे अभिषेक कुमार (20) की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जिस बेटे के साथ मां छठ की खुशियां बांटने कोलकाता से गांव आई थीं, उसी का शव देखकर उनकी दुनिया उजड़ गई। घाट पर मां बेसुध हो गईं और सन्नाटा पसर गया। लोगों ने किसी तरह पूजा की और फिर घर लौट गए।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव में नरहरि बाबा इंटर कॉलेज के समीप छठ पूजा के लिए सजावट, लाइट और टेंट लगाए गए थे। सोमवार की सुबह किसी तरह टेंट के लोहे के पाइप में बिजली का करंट उतर आया। गांव निवासी राजेश यादव का बेटा अभिषेक इसी दौरान करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। अचानक हुए हादसे से घाट पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

परिजन और ग्रामीण उसे सीएचसी सोनबरसा लेकर पहुंचे। पिता और परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में चिकित्सक मौजूद नहीं थे। उनका कहना था कि समय पर इलाज मिल जाता तो शायद अभिषेक की जान बच सकती थी। दोकटी थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्व की खुशियां मनाने गांव आई मां को मिल गया जीवन का सबसे बड़ा दर्द -जयप्रकाश नगर (बलिया)। वर्षों से परदेश में छठी मैया की आराधना करने वाली गुड़िया देवी (47)इस बार बड़े अरमान लेकर कोलकाता से अपने गांव सुकरौली लौटी थीं। मन में एक ही इच्छा थी कि इस बार गांव में परिवार के साथ छठ महापर्व मनाएंगी। घर में तैयारियां थीं, घाट पर रौनक थी और परिवार के बीच खुशियां थीं। लेकिन किसे पता था कि जिस छठ पर्व को यादगार बनाने के लिए मां गांव लौटी हैं, वही पर्व उनके जीवन का सबसे बड़ा दर्द बन जाएगा।

राजेश यादव ने बताया कि अभिषेक तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। परिवार का दुलारा होने के कारण सभी उससे बेहद लगाव रखते थे। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां गुड़िया देवी बदहवास हो गईं। वह बार-बार बेसुध हो जा रही थीं। परिवार के लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। जिस आंगन में छठ की खुशियां मनाने की तैयारी थी, वहां बेटे की मौत के बाद मातम पसरा था। घर से बिलखने और चीत्कार की आवाजें आ रही थीं। घटना के बाद पूरे सुकरौली गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिस घाट पर सूर्यदेव को अर्घ्य देने की तैयारी चल रही थी, वहां सन्नाटा छा गया। हादसे ने छठ घाटों पर बिजली और टेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed