फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Yogi 2.0 Government will ketaki singh and dayashankar singh get minister post in up cabinet ballia people raised hopes ramgovind chaudhary

योगी सरकार 2.0: रामगोविंद चौधरी को हराने वाली केतकी सिंह और दयाशंकर को क्या मिलेगा मंत्री पद? कयासबाजी तेज

Sun, 13 Mar 2022 04:34 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 13 Mar 2022 04:34 PM IST
सार

भाजपा इस बार बलिया की दो सीटें ही जीत पाई है, लेकिन दोनों नेता हेवीवैट हैं। एक ने प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष को पटखनी दी है तो दूसरे का कद संगठन में महत्वपूर्ण और उसने सपा के कद्दावर नेता को हराया है। 

विज्ञापन
Yogi 2.0 Government will ketaki singh and dayashankar singh get minister post in up cabinet ballia people raised hopes ramgovind chaudhary
केतकी सिंह और दयाशंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में अपना पिछला प्रदर्शन दोहराने में विफल रही भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ दोबारा प्रदेश में सत्तासीन हो रही है। ऐसे में लोग चुनावी चर्चाओं से परे अब सरकार के गठन और उसमें बलिया जिले की भागीदारी को कयास लगाने लगे है।

विज्ञापन


राजनीतिक पंडितों की मानें तो भले ही भाजपा इस बार जिले की दो सीटें ही जीत पाई है, लेकिन दोनों नेता हेवीवैट हैं। एक ने प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष को पटखनी दी है तो दूसरे का कद संगठन में महत्वपूर्ण और उसने सपा के कद्दावर नेता को हराया है। जिसका पार्टी आलाकमान इनाम मंत्री पद के रूप में दे सकता है।
विज्ञापन


अभी आधिकारिक तौर पर सरकार गठन की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पार्टी के पदाधिकारी होली के बाद सरकार के शपथ ग्रहण की बात कह रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में जिस प्रकार से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और अब बलिया नगर के विधायक दयाशंकर का सियासी कद बढ़ा है उसको लेकर राजनीतिक पंडित उन्हें योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री बनाने की अटकलें लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी में पकड़ और पहुंच का लाभ मिलना लाजिमी

इसके पीछे उनका तर्क है कि दयाशंकर की सांगठनिक पकड़ की बदौलत ही वर्ष 2017 में पार्टी ने उनकी पत्नी स्वाती सिंह को ना सिर्फ महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था बल्कि उन्हें लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा से चुनाव लड़ाकर योगी सरकार-1 में मंत्री पद भी दिया था।

ऐसे में अब जब स्वयं दयाशंकर विधायक हैं तो पार्टी में पकड़ और पहुंच का लाभ मिलना लाजिमी है। इसके अलावा बांसडीह सीट पर पहली बार कमल खिलाने वाली और प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रहे रामगोविंद चौधरी को पटखनी देकर विधानसभा की दहलीज पार करने वाली केतकी सिंह को भी योगी सरकार-2 में मंत्री पद से नवाजे जाने की चर्चा तेज है।

हालांकि इसके पीछे उनके समर्थक सपा के हैवीवेट नेता को हराने का तर्क दे रहे हैं। लेकिन वह निषाद पार्टी की कोटे में हैं और इस पर निर्णय निषाद पार्टी को भी करना है। कोटे में जगह मिल गई तो बलिया में फिर दो मंत्री मिल सकते हैं।

Yogi 2.0 Government will ketaki singh and dayashankar singh get minister post in up cabinet ballia people raised hopes ramgovind chaudhary
केतकी सिंह - फोटो : अमर उजाला

लेकिन सरकार गठन के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जिले से किसे योगी सरकार-2 में शामिल होने का अवसर प्राप्त होता है। अगर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर गौर करें तो भले ही योगी सरकार में मंत्री रहे उपेंद्र तिवारी और आनंद स्वरुप शुक्ल अपनी सीट बचाने में विफल रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें योगी सरकार-2 में मंत्री पद मिलने की चर्चाएं काफी तेज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed