{"_id":"dc0e5360c9aba36ef1701cf8f75b13ba","slug":"election-preparations-are-present-at-the-meeting-several-officials-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव तैयारी बैठक में गैरहाजिर रहे कई अधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव तैयारी बैठक में गैरहाजिर रहे कई अधिकारी
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
Updated Wed, 23 Sep 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट सभागर में प्रभारी जिलाधिकारी/ सीडीओ के बालाजी की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय निर्वाचन से संबंधित आवश्यक बैठक हुई। बैठक में कुछ अधिकारी अनुपस्थित थे, जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया। कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी बैठकें महत्वपूर्ण हैं और अनुपस्थिति क्षम्य नहीं होगी।
सीडीओ बालाजी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची के परिवर्धन अपमार्जन का डाटा फीड करने का काम 26 सितंबर तक पूरा हो जाए। साथ ही अतिसंवेदनशील या संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिह्नित करके उसकी सूची 24 सितंबर की शाम तक हर हाल में उपलब्ध करा दें।
सीडीओ ने कहा कि मतदाता सूची विकास खंडों को 10 प्रतियों में उपलब्ध करायी जाएगी। कम्प्यूनिकेशन प्लान जल्द से जल्द बनाकर दे दें। मतगणना केंद्रोें के निर्धारण का प्रस्ताव 26 सितंबर तक देने के निर्देश दिए। कहा कि बीडीओ, सीओ, एसडीएम संयुक्त रूप से भ्रमण कर देख लें कि मतगणना स्थल पर कितने कमरे, हाल या अन्य क्या-क्या सुविधाएं है।
विज्ञापन
रूटचार्ट एसडीएम व बीडीओ के हस्ताक्षर से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सेक्टर, जोनल की सूचना प्रत्येक दशा में 24 सितंबर को 12 बजे तक सीडी में उपलब्ध कराने को कहा। कंट्रोल रूम की स्थापना शीघ्र कराने का भी निर्देश दिया।
अपर जिलाधिकारी केपी सिंह ने कहा कि बीडीसी एवं जिला पंचायत सदस्य के नामांकन के प्रपत्रों का वितरण समय से हो। मतदान सामग्री किट की पैकिंग कराकर विकास खंड में भेजवाने की व्यवस्था करने का निर्देश प्रभारी अधिकारी लेखन सामग्री को दिया।
सभी बीडीओ क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन से लेकर मतगणना की कार्यवाही पूर्ण कराएंगे। नामांकन से पूर्व टेंट फर्नीचर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेेंगे। डीएसओ वाहनों के तेल के लिए पेट्रोल पम्पों का चयन कर लें।
प्रभारी अधिकरी व्यय लेखा उम्मीदवारों का व्यय विवरण तैयार करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी कराएंगे। वीडियोग्राफी के लिए प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी ब्लाकों पर नामांकन, मतदान एवं मतगणना तथा सम्बन्धित अधिकारियों के साथ लगाये जाने वाले कैमरों की संख्या का आकलन करके तत्काल अवगत करावें।