फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   election

मतदाता सूची को लेकर गांवों में बढ़ी हलचल, किसी बीएलओ ने नहीं की है शिकायत

Wed, 28 Oct 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
election
बलिया। त्रिस्तरीय चुनाव पंचायत को लेकर इन दिनों मतदाता सूची संशोधन का काम चल रहा है। इसको लेकर गांवों की राजनीति भी गरमा गई है। कोई नाम काटने तो नाम जोड़ने को लेकर बीएलओ पर दबाव बनाने लगे हैं। हालांकि जिले में एक दो मामूली शिकायतों को छोड़कर कहीं से भी कोई शिकायत जिला निर्वाचन कार्यालय तक नहीं पहुंची है। पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची संशोधन का कार्य एक अक्तूबर से प्रारंभ है। इसको लेकर गांवों में तैनात अलग विभागों के कर्मचारी बतौर बीएलओ कार्य कर रहे हैं। जिले में कुल 948 ग्राम पंचायतों में 2200 बीएलओ तैनात किए गए हैं। यह बीएलओ मतदाता सूची संशोधन के लिए घर-घर जाकर मृतक व गांवों में नहीं रहने वालों को चिह्नित कर रहे हैं ताकि उनका नाम सूची से विलोपन किया जा सके। इसके अलावा 18 साल पूरा करने वाले युवा व युवतियों से दस्तावेज भी ले रहे हैं ताकि सूची में उनका नाम जोड़ा जा सके। लेकिन गांवों में चुनावी राजनीति भी तेज हो गई है। खासकर चुनाव लड़ने वाले लोगों का मतदाता सूची पर खासा जोर रहता है। एक दूसरे पक्ष के मतदाताओं को चिह्नित कर उनका नाम सूची से कटवाने का प्रयास करते हैं जिसके चलते विवाद की स्थिति बनी रहती है। हालांकि अभी चुनाव काफी दूर है लिहाजा अभी कोई भी तेजी नहीं बरत रहा। एडीएम राम आसरे ने बताया कि अभी तक किसी बीएलओ की ओर से विवाद करने या दुर्व्यवहार करने की शिकायत नहीं की गई है। अगर शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed