फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Elderly person dies due to debris falling under the balcony of a house under construction

निर्माणाधीन मकान के छज्जे का मलबा गिरने से अधेड़ की मौत

Mon, 24 May 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Elderly person dies due to debris falling under the balcony of a house under construction
बेल्थरारोड। उभांव- चौकिया मार्ग पर सोमवार की सुबह एक निर्माणाधीन मकान के छज्जे का मलबा गिर जाने से अधेड़ राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में राजमिस्त्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि चौकिया- उभांव मार्ग पर एक मकान का निर्माण चल रहा था। इस दौरान मकान के छत के छज्जे का लिंटर खोलते समय उसका मलबा वहां कार्य कर रहे महेंदुआ निवासी राजमिस्त्री देवेंद्र चौहान (55) के ऊपर गिर पड़ा। मलबा गिरते ही मौके पर अफरा- तफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से घायल को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed