{"_id":"57cb01284f1c1bba272cb5bf","slug":"elderly-man-was-beaten-with-sticks-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की लाठी से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ की लाठी से पीटकर हत्या
bureau, ballia amar ujala
Updated Sat, 03 Sep 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर अस्पताल में धरना देते पूर्व विधायक भगवान पाठक और ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के बरवा चट्टी पर शनिवार की भोर में मामूली विवाद में गोवर्धन शर्मा (55) की हत्या उनके पड़ोसी मंजूर पुत्र वकील ने लाठी से पीटकर कर दी। केस दर्ज करने में पुलिस के हीलाहवाली करने पर क्षेत्र के लोग पूर्व विधायक भगवान पाठक के नेतृत्व में अस्पताल में ही शव के साथ धरने पर बैठ गए । एएसपी रामयज्ञ यादव ने लोगों को समझाने का प्रयास किया पर वे मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।
स्थिति गंभीर होते देख पुलिस ने दिन में 1 बजे के करीब मुकदमा दर्ज किया। वहीं, दो समुदाय के बीच तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दीगई है।बरवा चट्टी पर शनिवार की सुबह 5 बजे के करीब गोवर्धन शर्मा (55) अपने दरवाजे के पास शोर मचा रहे कुत्तों को भगा रहे थे। पड़ोस का मंजूर पुत्र वकील अपने दरवाजे पर चारपाई सो रहा था।
उनकी आवाज सुनकर वह उठ गया और उन्हें गालियां देने लगा। उन्होंने उसका विरोध किया तो मंजूर ने उन पर लाठी से ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। उनके लहूलुहान होकर गिरने के बाद वह फरार हो गया। घायल गोवर्धन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसकी सूचना जैसे ही परिवारीजनों व गांव के लोगों को हुई सैकड़ों की तादाद में लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया पर ग्रामीण पहले मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। थोड़ी देर में पूर्व विधायक भगवान पाठक, बसपा नेता राज नारायण यादव, सपा नेता विश्राम यादव भी अस्पताल पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। अपर पुलिस अधीक्षक रामयज्ञ यादव ने लोगों को समझाने का प्रयास किया पर वे अपनी मांग पर अड़े रहे।
घटना के आठ घंटे बाद पुलिस ने मृत गोवर्धन शर्मा की पत्नी रमावती देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद धरना खत्म हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो समुदाय के बीच तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस और पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और मृतक की पत्नी और परिवारजनों से पूछताछ की।