{"_id":"6a1dd0a776db0da8260852dd","slug":"elderly-man-accuses-nephews-of-stealing-jewellery-and-assaulting-him-ballia-news-c-190-1-bal1001-165329-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बुजुर्ग ने भतीजों पर लगाया गहने ले जाने और मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बुजुर्ग ने भतीजों पर लगाया गहने ले जाने और मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र के छितौना गांव में जमीन विवाद से जुड़ा एक मामला सामने आया है। 70 वर्षीय बुजुर्ग केशव राम ने अपने रिश्तेदारों पर पत्नी को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने, गहने हड़पने और जमीन अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
न्यायालय के आदेश पर नगरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि छितौना गांव निवासी केशव राम (70) पुत्र स्व. छोटू राम ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके भाई के पुत्र अभिषेक कुमार भारती और पंकज कुमार भारती उनकी पत्नी बुधिया देवी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए।
आरोपियों ने जाते समय उनकी पत्नी से बहू की सोने की चेन और पायल भी ले ली, साथ ही पत्नी के कुछ निजी आभूषण भी अपने साथ ले गए। केशव राम का आरोप है कि दोनों आरोपियों की मंशा उनकी पत्नी के माध्यम से उनकी कृषि भूमि पर कब्जा करने की है।
विज्ञापन
प्रार्थना पत्र में कहा कि 13 अक्तूबर 2025 को जब वह अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए आरोपियों के घर पहुंचे तो उनसे कहा गया कि पहले अपनी जमीन पत्नी बुधिया देवी के नाम कर दें, तभी उन्हें साथ ले जाने दिया जाएगा। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह वहां से निकलकर अपनी जान बचा सके।
केशव राम का कहना है कि घटना की शिकायत उन्होंने उसी दिन पुलिस से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक को भी रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से शिकायत भेजी गई, लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर नगरा पुलिस ने आरोपियों अभिषेक कुमार भारती और पंकज कुमार भारती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।