फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ekail Scheduled Colony shown as part of Gaura Madanpura in the map

Ballia News: एकइल अनुसूचित बस्ती को नक्शे में दिखा दिया गौरा मदनपुरा का हिस्सा

Sun, 24 May 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ekail Scheduled Colony shown as part of Gaura Madanpura in the map
पूर। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत एकइल में जनगणना मानचित्र (मैप) को लेकर लापरवाही सामने आई है। एकइल गांव की अनुसूचित बस्ती को पड़ोसी ग्राम पंचायत गौरा मदनपुरा के नक्शे में शामिल दिखा दिया गया है।
विज्ञापन

नक्शे में हुई इस बड़ी गड़बड़ी को लेकर ग्राम पंचायत एकइल की प्रधान संजना सिंह ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सिकंदरपुर के तहसीलदार से मुलाकात कर उन्हें एक लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा है। ग्राम प्रधान संजना सिंह ने कहा कि जनगणना मानचित्र तैयार करते समय विभाग से भूल हुई है। एकइल की अनुसूचित बस्ती को नियमों के विपरीत दूसरे गांव के नक्शे में दर्ज कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी होगी। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी होगी। प्रशासन इस मामले का संज्ञान ले और गांव के मूल नक्शे को दुरुस्त करवाए।
विज्ञापन

मामले की पुष्टि करते हुए प्रगणक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि एकइल गांव की अनुसूचित बस्ती को दूसरे गांव (गौरा मदनपुरा) में दर्शाए जाने से कागजों और जमीन की वास्तविक स्थिति में भारी अंतर आ गया है। इस तकनीकी चूक के कारण सही ढंग से आंकड़ों को दर्ज करना और जनगणना का काम पूरा करना कठिन हो गया है। तहसील कार्यालय की ओर से शिकायत को अग्रिम कार्रवाई और तकनीकी सुधार के लिए संबंधित राजस्व एवं जनगणना विभाग को फाइल भेज दी गई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही नक्शे की इस त्रुटि को सुधार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
जनगणना खबर में इनसेट---

वर्जन---जनगणना में कुछ गांवों में मैपिंग की दिक्कत आ रही है। इस समस्या के समाधान की व्यवस्था दी गई है, जिसे दूर किया जा रहा है। अभी कुछ गांवाें की शिकायत पर दुरूस्त करने का कार्य हो रहा है। जनगणना में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। -अनिल कुमार, एडीएम।

---



वर्जन--

जनगणना में गांव के घर दूसरे गांव में दिखा रहा है। ऐसे में गांव में जनगणना कार्य में दिक्कत आ रही है। इसकी शिकायत की गई है। प्रशासन की तरफ से जल्द दुरूस्त कराने का आश्वासन मिला है।

- संजना सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत,एकइल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed