{"_id":"68768f60adc2ed128104f1b5","slug":"eight-secondary-schools-have-less-than-50-students-enrolled-ballia-news-c-190-1-bal1001-144155-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आठ माध्यमिक विद्यालयों में 50 से भी कम छात्र छात्राओं के नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आठ माध्यमिक विद्यालयों में 50 से भी कम छात्र छात्राओं के नामांकन
विज्ञापन
पंदह। जिले के प्राथमिक विद्यालय ही नहीं राजकीय माध्यमिक विद्यालय (हाईस्कूल व इंटर) में भी छात्रों का संकट खड़ा हो रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से की जा रही तमाम कवायद व सुविधाओं के बाद भी विद्यार्थियों की संख्या नहीं बढ़ रही है। महानिदेशक स्कूली शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी डीआईओएस व संयुक्त निदेशक को नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 50 से कम नामांकन छात्र संख्या वाले प्रदेश के 436 राजकीय हाईस्कूलों में जिले के 8 विद्यालय शामिल हैं। वहीं 100 या उससे कम छात्र नामांकन वाले स्कूलों में जनपद के 7 राजकीय इंटर काॅलेज हैं।
डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि महानिदेशक ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए मंडल स्तर के अधिकारी, सभी डीआईओएस को नामांकन बढ़ाने का निर्देश देते हुए सभी प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों की बैठक कर रणनीति तैयार करने को कहा है। साथ ही प्रत्येक सप्ताह की प्रगति रिपोर्ट भेजने को निर्देशित किया है। उधर, महानिदेशक का पत्र प्राप्त होने के बाद राजकीय हाईस्कूल और इंटर काॅलजे से जुड़े अध्यापक तनाव में हैं। उन्हें में प्राथमिक विद्यालयों की तरह नजदीकी विद्यालयों में विलय किए जाने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
50 से कम नामांकन वाले विद्यालय
जिन राजकीय हाईस्कूलों में 50 से कम छात्र संख्या है, उसमें सबसे कम 16 छात्र राजकीय उमावि टोला बजराय में नामांकित हैं। इसके अलावा इस सूची में राजकीय यूपीएस ज़ुडनपुर में 20, राजकीय यूपीएस शाहपुर अफगा में 33, राजकीय उमावि चौबे छपरा में 34, राजकीय उमावि बसुधरपार में 37, राजकीय उमावि जगदीशपुर में 38 छात्र छात्राएं हैं। राजकीय उमावि विशुकिया में 44 और राजकीय उमावि एकइल में मात्र 48 छात्र छात्राओं का नामांकन है।
सौ से कम नामांकन वाले सात विद्यालय
वहीं 100 छात्र से कम वाले विद्यालयों की सूची में जिले का राजकीय इंटर काॅलेज आखोप सबसे निचले पायदान पर है। यहां मात्र 32 बच्चे नामांकित हैं। इसके अलावा जीजीआईसी बांसडीह में 36, राजकीय इंटर कॉलेज डूहा विहरा में 62, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज मुडेरा रसड़ा में 71, राजकीय जीजेएचएस रामपुर बसरिकापुर में 72, राजकीय बालिका इंटर कालेज रसड़ा में 72 तथा जीजीआईसी बैरिया में 100 विद्यार्थियों का नामांकन किया गया है।