Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Eight samples collected; 67 kilograms of food items destroyed

Ballia News: लिए गए आठ नमूने, 67 किलोग्राम खाद्य पदार्थ नष्ट

Wed, 04 Nov 2026 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Eight samples collected; 67 kilograms of food items destroyed
रसड़ा में मोबाइल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की ओर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुर​क्षित खाद्य
बलिया। दिवाली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष प्रवर्तन ने बुधवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर अभियान चलाया। इस दौरान आठ नमूने संग्रहित करते हुए लगभग 67 किलोग्राम खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त जेपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने न्यू श्री कामधेनु स्वीट्स, बलिया से दूध एवं बूंदी लड्डू के दो नमूने संग्रहित किए गए। प्रतिष्ठान पर लगभग 27 किलोग्राम एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ, जिसकी अनुमानित कीमत 12,640 रुपये थी। उसे मौके पर नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

न्यू छप्पन भोग स्वीट्स से बूंदी दाना एवं खोया के दो नमूने लिए गए। संजय कुमार गुप्ता, तहसील मोड़, बैरिया (माझी रोड) स्थित मिठाई निर्माणशाला से रंगीन रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन के दो नमूने संग्रहित किए गए। मधु मिलन मिष्ठान भंडार, बैरिया की मिठाई निर्माणशाला से खोया का एक नमूना लिया गया। शिवांगी मिष्ठान भंडार, इंदरपुर चट्टी, पांडेपुर से पेड़ा का एक नमूना संग्रहित किया गया। बताया कि खाद्य नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

फूड सेफ्टी ऑन व्हील से जनजागरूकता एवं हुई जांच
विभागीय मोबाइल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से कोतवाली रोड, रसड़ा में खाद्य कारोबारियों एवं आम उपभोक्ताओं, लगभग 50 लोगों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षित खाद्य सेवन के संबंध में जागरूक किया गया। मोबाइल प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर की गई जांच के आधार पर लगभग 40 किलोग्राम मिठाइयों, जिनमें बूंदी लड्डू, इमरती एवं डोडा बर्फी शामिल थीं, को नष्ट कराया गया। उक्त मिठाइयों में रंगों का अत्यधिक प्रयोग तथा बासी एवं अस्वास्थ्यकर स्थिति पाए जाने के कारण यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई निर्माणशालाओं पर विशेष निगरानी एवं कठोर कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिठाई निर्माताओं की दुकानों के साथ-साथ उनकी निर्माणशालाओं पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। विभाग द्वारा मिठाई निर्माताओं एवं विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने, स्वच्छ वातावरण में मिठाइयों का निर्माण एवं विक्रय करने तथा खाद्य पदार्थों पर नियमानुसार निर्माण एवं उपयोग की अंतिम तिथि अंकित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed