फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Eight roads will be improved with Rs 4.18 crore, department started the exercise

Ballia News: 4.18 करोड़ से संवरेंगी आठ सड़कें, विभाग ने शुरू की कवायद

Sat, 03 Feb 2024 03:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Eight roads will be improved with Rs 4.18 crore, department started the exercise
बलिया। लोक निर्माण विभाग 4.18 करोड़ रुपये से जिले की आठ सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण कराएगा। इसके लिए विभाग ने सामान्य मरम्मत के तहत प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

सड़कों के निर्माण को लेकर शासन की ओर से लगातार हो रही निगरानी को देख विभाग ने भी सुध लेना शुरू कर दिया है। जिले के कई मार्ग काफी बदहाल हालत में हैं जिन पर चलना भी दुश्वार हो जाता है। विभाग ने चल रहे वित्तीय वर्ष में पूर्व में कई मार्गों का प्रस्ताव भेजा है और प्रक्रिया भी शुरू की है। क्योंकि वित्तीय वर्ष की समाप्ति में महज दो माह ही बचे हैं। विभाग ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों की आठ सड़कों के मरम्मत व नवीनीकरण योजना के तहत कुल 4.18 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है, इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। विभाग की ओर से इसको लेकर अन्य प्रक्रियाएं भी शुरू की गई हैं।
विज्ञापन


मार्ग लागत लाख में

चिलकहर चोगड़ा मार्ग से अकोल्ही 57
लोहटा से पचहुआ सवरा तक 64

अठिला से रजमलपुर 40
कुड़ियापुर लीलकर मार्ग से सिसोटार 40

सिकंदरपुर से देवकली छितौना कैम्प 62
बंशी बाजार से भरथांव नहर पटरी 69

सोनौली बलिया मार्ग से चंदाडीह 46
बेल्थरारोड मार्ग से डूहा बिहरा 40


जिले के कई सड़कों को सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण के लिए चिह्नित किया गया है। सड़कों का प्रस्ताव भेजा गया है और स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। विभाग की ओर से इन सड़कों के मरम्मत को लेकर प्रक्रिया भी चल रही है।-लालजी यादव, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed