{"_id":"5ef245178ebc3e433f0b446c","slug":"eight-more-migrant-coronas-found-infected-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में आठ और प्रवासी कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय मरीज 37","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में आठ और प्रवासी कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय मरीज 37
Tue, 23 Jun 2020 11:38 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
बलिया जिले में मंगलवार को कोरोना के आठ मरीज मिले। सभी प्रवासी हैं। अब संक्रमितों की संख्या 98 हो गई। सक्रिय मरीज 37 हैं, जबकि 61 स्वस्थ हो चुके हैं। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
पॉजिटिव लोगों में विकास खंड सीयर के पिपरौली बड़ागांव में एक, अवाया में दो और सरया डिहू भगत में एक पॉजिटिव केस मिला।
विकास खंड मुरली छपरा के बाबू के शिवपुर में एक, बेलहरी ब्लाक के बड़की बेलहरी में एक, गड़वार ब्लाक के बलेजी में एक तथा रेवती ब्लाक के रजौली में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी का सैंपल 17 जून को लिया गया था। सभी को एल-1 अस्पताल बसंतपुर में भर्ती कराया गया। अब जिले में हॉट स्पॉट की संख्या बढ़कर 59 हो जाएगी।
विज्ञापन