{"_id":"69bf01374d63d333e90d8436","slug":"eid-prayers-offered-amid-security-at-126-eidgahs-and-206-mosques-ballia-news-c-190-1-ana1001-160041-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 126 ईदगाहों और 206 मस्जिदों पर सुरक्षा के बीच अदा की ईद की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 126 ईदगाहों और 206 मस्जिदों पर सुरक्षा के बीच अदा की ईद की नमाज
विज्ञापन
नगर के विशुनीपुर स्थित जामा मस्जिद में ईद पर्व पर नमाज अदा करते मुस्लिमबंधु।संवाद
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। ईद-उल-फितर पर शनिवार को जिले के 126 ईदगाहों व 206 मस्जिदों में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, एडीएम अनिल कुमार व एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर बहेरी ईदगाह व विशुनीपुर मस्जिद पर मौजूद रहे और ईद की लोगों को बधाई दी। नमाज के बाद एक दूसरे को गले लग ईद की बधाई दी।
शहर के बहेरी ईदगाह, विशुनीपुर मस्जिद, बड़ी मस्जिद, काजीपुरा, राजपूत नेवरी, परमंदापुर सहित अन्य मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। सुरक्षा को लेकर ईदगाहों व मस्जिदों पर पुलिसबल तैनात रहा। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे व सीसी टीवी से निगरानी होती रही। अराजक तत्वों पर नजर बनाए रखने के लिए सादे वेश में खुफिया विभाग के जवान चक्रमण करते रहे। पीएसी व क्यूआरटी के जवान भी मुस्तैद रहे। यूपी-112 की पीआरवी भी लगातार क्षेत्र में गश्त करती रही।
जिले को छह जोन व 22 सेक्टर में बांटा कर सुरक्षा पुख्ता रही। सभी क्षेत्राधिकारी, एसडीएम व थाना प्रभारी अपने- अपने क्षेत्र में चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शांति तरीके से नमाज अदा होने व लोगों के घर जाने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
एएसपी उत्तरी दिनेश शुक्ल सिकन्दरपुर व बेल्थरारोड में मौजूद रहे। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा, सीओ सीटी उस्मान, कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी, सभी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।