फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Eid ki khushiyan se jarra jarra roshan

ईद की खुशियों से जर्रा-जर्रा रोशन

Thu, 07 Jul 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 07 Jul 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Eid ki khushiyan se jarra jarra roshan
बहेरी स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अता करते मुस्लिम बंधु।
नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को सुन्नी समुदाय के लोगों ने ईद धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर कड़ी सुरक्षा के बीच मस्जिदों तथा ईदगाहों में ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। ईद पर बच्चों और युवाओं का जोश देखते ही बना रहा था। घरों से उठ रही सेवईयों और विभिन्न व्यंजनों की खुशबू ने जर्रे-जर्रे में त्योहार की खुशियां बिखेर दी।
विज्ञापन


सजेधजे लोग, इत्र की खुशबू और खिले चेहरों ने एक दूसरे के गले लगकर पर्व की बधाइयां दी। प्रमुख मस्जिदों के बाहर मेले सा नजारा था। कई तरह की दूकानें सजीं थी जो विशेषकर बच्चों को खूब लुभा रहीं थी।ं बड़ों से मिली ईदी से बच्चों-युवाओं ने अपनी मनपसंद चीजें खरीदीं और दोस्तों के साथ घूमे-फिरे।
विज्ञापन


इस मौके पर हिंदू  समुदाय के लोगों ने अपने मुस्लिम भाइयों के गले लगकर ईद की बधाई दी।  नगर में इबादतगाहों पर  काबीना मंत्री नारद राय तथा जनप्रतिनिधियों ने मुस्लिम बंधुओं को ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा के मद्देनजर  एसपी सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



 नगर के विशुनीपुर स्थित जामा मस्जिद पर सुबह नौ बजे ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार तथा पुलिस  अधीक्षक मनोज कुमार झा के साथ ही प्रशासन के आला अफसर, काबीना मंत्री नारद  राय एवं पूर्व नपा अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता ने मस्जिद पहुंचकर ईद की  मुबारकबाद दी।

ईद पर जामा मस्जिद के सेक्रे टरी अफसर आलम सहित दर्जनों मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्ध लोग एक दूसरे को ईद उल फित्र की बधाई  दी। नगर से सटे बहेरी स्थित इदगाह के अलावा परमंदापुर, बड़ी मस्जिद, आमडारी  सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में काबीना मंत्री नारद राय ने भ्रमण  मुस्लिम बंधुओं को ईद की मुबारकबाद दी।

नगर विधानसभा के बसपा नेता शिवदास  वर्मा उर्फ मदन जी ने समर्थकों के साथ  बहेरी, उमरगंज, काजीपुरा, परमंदापुर सहित अन्य इबादतगाहों पर जाकर पर्व की  बधाई दी।  बेल्थरारोड में भी ईद का पर्व परंपरागत हर्षोल्लास तथा  सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया।

नमाज के बाद  मुस्लिम बंधुओं ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बेल्थरारोड  विधायक गोरख पासवान ने क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक ग्रामों का भ्रमण कर  लोगों को मुबारक बाद दी। इस मौके पर रुद्रप्रताप यादव, ओमप्रकाश,  अंगद यादव, राजनाथ, कासिफ, जमील अंसारी, जयप्रकाश यादव, जयबहादुर आदि मौजूद  रहे।

इब्राहिमपट्टी : आपसी प्रेम तथा भाईचारे का प्रतीक ईद उल फितर का  पर्व ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के कंधरापुर,  भीमपुरा, बाराडीह लवाही पट्टी, शोधनपुर, चरौंवा, गजियापुऱ सहित दर्जनों  ईदगाहों तथा मस्जिदों पर ईद की नमाज अदा की गई।


बैरिया में कसबा स्थित मस्जिद, रानीगंज छोटी तथा बड़ी मस्जिद पर सुबह से ही मुस्लिम  बंधुओं ईद की नमाज पढ़ी। इस मौके पर बैरिया विधायक  जयप्रकाश अंचल, बसपा के बैरिया प्रभारी जवाहर प्रसाद वर्मा, अरुण यादव,  युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रोशन गुप्ता, सपा नेता अरविंद सिंह सेंगर,  निर्भय सिंह गहलौत, धनंजय सिंह, श्रीनाथ सिंह ने ईद की बधाई दी।  


रसड़ा कसबे में ईदगाह एवं मस्जिदों में ईद की नमाज अकीदत  के साथ अदा की गई। नगर के ईदगाह पर पहुंचकर विधायक उमाशंकर सिंह तथा नपा  अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, राजेश गुप्ता, बनारसी वर्मा, राजेंद्र वर्मा  सहित जनप्रतिनिधियों ने मुस्लिम बंधुओं को गले लगाया और ईद की मुबारकबाद  दी।

सेवई सहित अन्य व्यंजनों का लोग लुत्फ उठाते रहे। विधायक उमाशंकर सिंह  तथा नपा अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सोनी मुस्लिम बंधुओं से मिलने के लिए उनके  घर तक पहुंचे और सेवई का लुत्फ उठाया।  चिलकहर/गड़वार में ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान कुरेजी,  गड़वार, सवन, सिकरिया कला, छिब्बी, सोनपुरवा, हथौड़ी, बुढ़ऊ तथा रतसर कला,  दिलावलपुर, हजौली, खनवर सहित विभिन्न गांवों में ईद का पर्व धूमधाम से  मनाया गया।

सिकंदरपुर कस्बा में  गुरुवार को ईद की नमाज शाही जामा मस्जिद में सुबह 7.30 बजे तथा  ईदगाह सिकंदरपुर में सुबह 8.30 बजे भारी सुरक्षा के बीच अदा की गई। वही  गांव क्षेत्र नवानगर, मटूरी, कोथ, सिवानकला, मासूमपुर, भूडाडीह, बसारीखपुर,  जनुवान, नरहनी, बघुडी आदि ईदगाहों पर भी पढ़ी गई।


इस दौरान उपजिलाधिकारी देवेश गुप्ता, चेयरमैन  प्रतिनिधि संजय जैसवाल, बसपा नेता राजनारायण यादव, रणजीत भारती, अनिल  बिद्यार्थी, डॉक्टर दीना प्रसाद, सुरेश मास्टर, जितेंद्र भारती,  थानाध्यक्ष बृजेश शुक्ला, चौकी प्रभारी सुरेश चन्द्र मिश्रा आदि मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed