फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Eid is today, markets remained busy till late night

Ballia News: ईद आज, देर रात तक बाजारों में रही चहल-पहल

Mon, 31 Mar 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Eid is today, markets remained busy till late night
बलिया। माह-ए-रमजान अलविदा हो गया, रोजेदार ईद की तैयारी में जुट गए हैं। रविवार की शाम को चांद दिखते ही एक दूसरे को ईद की बधाई का दौर शुरू हो गया। सोमवार को ईद मनाई जाएगी। इसकी तैयारी में लोग जुट गए हैं। बाजारों में देर रात तक खरीदारी के लिए चहल-पहल रही।
विज्ञापन

बाजार ईद की सामग्री से सजा हुआ है। शहर के विशुनीपुर व शहीद चौक पार्क में में सेवई और रेडीमेड कपड़े की दुकानों में काफी भीड़ लगी हुई थी। जूते-चप्पल व सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों में भी लोग खरीदारी के लिए उमड़ पड़े। ईद को लेकर रोजेदारों में भी काफी खुशी दिखी रही थी। एक महीने तक कठिन रोजा के बाद आने वाली ईद साल भर की खुशी दे देती है। इसलिए लोग ईद को बड़ी ही उत्साह पूर्वक मनाते हैं।
विज्ञापन

ईद में कपड़े से लेकर सभी आवश्यक सामग्री की लोग जमकर खरीदारी किए। महंगाई के बाद भी रोजेदारों में उत्साह का माहौल नजर आया। ईद की नमाज अदा करने की तैयारी ईदगाह में तेज हो गई है। बाजार में सेवाइयों की खरीदारी के साथ दूध की दुकानों पर भी भीड़ रही। शहर के विशुनीपुर, काजीपुरा, बड़ी मस्जिद, परमंदापुर व ईदगाह में नमाज अदा की तैयारी शुरू हो गई थी। विशुनीपुर मस्जिद के इमाम मौलाना अशरफ रजा ने बताया कि सोमवार को ईद होगी तो सुबह 8 बजे ईद का नमाज अदा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतसर: ईद को लेकर शनिवार और रविवार को खरीदारी के चलते बाजार में रौनक रही। रेडीमेड कपड़ों, चप्पल-जूते की दुकानों से लेकर कास्मेटिक की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी गई। इधर ईद की नमाज के लिए क्षेत्र सहित कस्बा के ईदगाह की साफ सफाई के लिए सुबह से मजदूर सफाई कार्य में जुटे दिखे। कस्बा स्थित ईदगाह का सफाई करा रहे वार्ड 13 के सभासद इश्तखार अहमद फैजी ने बताया कि कस्बा के सभी लोग यहां ईद की नमाज पढ़ने आते हैं। आज ईद मनाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed