फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Effect of solar energy, electricity consumption decreased by 14 percent in April

Ballia News: सौर ऊर्जा का असर, अप्रैल में बिजली की खपत 14 प्रतिशत हुई कम

Tue, 27 May 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Effect of solar energy, electricity consumption decreased by 14 percent in April
बलिया। जिले में सौर ऊर्जा के प्रति लोगों में रुचि दिखने लगी है। इसका असर विद्युत निगम पर भी दिखाई देने लगा है। पिछले वर्ष अप्रैल से इस साल अप्रैल में 14 प्रतिशत बिजली की खपत कम हुई है। इसे देखते हुए विद्युत निगम ने पीएम सूर्य योजना को बढ़ावा देने के लिए उपकेंद्रवार कैंप लगाए जाने लगे हैं।
विज्ञापन

इसमें सौर ऊर्जा का उपयोग करने से बिजली की खपत को कम किया जा सकता है। इस बारे में लोगों को बताया जा रहा है कि अधिक से अधिक सौर ऊर्जा का उपयोग एक महत्वपूर्ण कदम है जो जलवायु परिवर्तन से निपटने में भी मदद कर सकता है। विद्युत निगम की इस पहल पर लोग अब सौर ऊर्जा लगवाने के लिए आगे आने लगे हैं। सहकारी समितियां भी सौर ऊर्जा से भी संचालित होगी। जिले में अभी तक 250 परिवारों में सौर ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

इन परिवारों को सब्सिडी भी मिल चुकी हैं। इसका फायदा भी दिखने लगा है। पिछले माह अप्रैल से इस बार अप्रैल में 14 प्रतिशत बिजली का कम उपयोग हुआ है। इस परिणाम को लेकर विद्युत निगम के अधिकारी काफी उत्साहित हैं। सरकार की तरफ से जिले में लक्ष्य 10000 परिवारों में पीएम सूर्य योजना पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया हैं। अभी तक पीएम सूर्य योजना के लिए 3500 लोगों ने आवेदन किया है, जिनकी जांच चल रही है। अब विद्युत निगम ने 6 माह का अपना टारगेट तय किया है। इस बीच कैंप आदि के माध्यम से 4000 घरों तक सौर ऊर्जा लगाया जाना है, जिससे बिजली खपत को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता इं. आरके सिंह ने बताया कि पीएम सूर्य योजना को अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाने के लिए कैंप के अलावा प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। लोगों को इसके फायदे के बार विस्तार पूर्वक बताया जा रहा है। अब सौर ऊर्जा के प्रति लोग रुचि भी दिखाने लगे हैं। अप्रैल माह में 14 प्रतिशत बिजली की कम खपत सौर ऊर्जा के कारण हुई है। सरकारी कार्यालयों पर भी लगाने की तैयारी चल रही है।

-------------------------------
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए 18 आवेदन : पंदह। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर रूफटॉप लगवाने के लिए सोमवार को सिकंदरपुर पॉवरहाउस में सुबह 10 बजे से शिविर लगाया गया। 18 लोगों ने आवेदन दिया। वहीं 50 से अधिक लोगों ने आवेदन फॉर्म लिया है। अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। पहली बार जागरूकता कैंप लगाया गया था। बताया कि जिन लोगों ने आवेदन किया है उनकी प्रक्रिया आगे बढ़ा दी जाएगी। जल्द ही उनको योजना से लाभान्वित किया जाएगा। बताया कि योजना को लेकर जिन लोगों को भ्रम था उसे पूरी तरह दूर कर दिया गया है। इस मौके पर विभागीय अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed