फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   education

जेईई मेन्स में सफलता हासिल कर नौ छात्रों ने बढ़ाया जिले का मान

Tue, 15 Sep 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
education
बलिया। सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा के नौ छात्रों ने जेईई मेंस 2020 में सफलता हासिल की है। इससे विद्यालय में हर्ष है। सफलता हासिल करने वाले छात्रों में अभिवन सिंह 95 प्रतिशत, निहाल ओझा 94 प्रतिशत, वैभव 94.6 प्रतिशत, श्रेयश जायसवाल 94 प्रतिशत, प्रियांशी राज 93 प्रतिशत, अश्वनी सिंह 90 प्रतिशत, कशिश सिंह 86 प्रतिशत, आकृति सिंह 85 प्रतिशत, साक्षी सिंह 85 प्रतिशत शामिल है। विद्यालय के प्रबंधक निदेशक डा. अभिनव नाथ तिवारी ने कहा कि बच्चों की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है कि आज बच्चों ने स्कूल का ही नहीं, जनपद का नाम रोशन किया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभ्रा अपूर्वा ने कहा कि यह उनकी मेहनत, लगन और कठिन परिश्रम का परिणाम का ही नतीजा है। चेयरमैन एसबीएन तिवारी ने बच्चों को मिष्ठान खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अमित मिश्रा, एचएन परासर, राजेश तिवारी, वीएस तिवारी, डीएन तिवारी, सुधीर शर्मा, रंजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed